फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   sarpanch sighned fake sign of dc, case filed, sarpanch, crime

डीसी के फर्जी साइन कर फंसी पूर्व महिला सरपंच

Sat, 27 Aug 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला,पानीपत Updated Sat, 27 Aug 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
मतलौडा। गांव सुताना की पूर्व सरपंच बाला देवी तत्कालीन उपायुक्त समीरपाल सरो के साइन कर फंस गई हैं। मामले की जांच के बाद उपायुक्त ने पूर्व सरपंच के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. चंद्रशेखर खरे ने शुक्रवार को तत्कालीन उपायुक्त समीर पाल सरो के साइन की पंचायत की एफडी तुड़वाकर 92 लाख रुपये हड़पने के मामले में गांव सुताना की तत्कालीन सरपंच बाला देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पूर्व सरंपच ने दो अगस्त 2013 को यूनियन बैंक जीटी रोड शाखा पानीपत में पंचायत की दो करोड़ रुपये की एफडी करवाई थी। बैंक के पंचायती खाते का अवलोकन करने पर मिला कि तत्कालीन उपायुक्त समीरपाल सरो के फर्जी हस्ताक्षर के आदेश का पत्र तैयार कर पंचायत भंग होने से मात्र एक सप्ताह पहले 15 जुलाई 2015 को बैंक से एफडी को तुड़वाया कर लाखों रुपये पंचायत के सेविंग खाते में डलवा दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद चेकों से मात्र तीन दिन में 92 लाख 32 हजार रुपये मल्होत्रा टाइल एड बिल्डिंग मैटीरियल स्पलायर, गुप्ता टिंबर ट्रेडर्स के नाम से निकलवा लिए गए। खंड कार्यालय के अधिकारियों ने इसकी शिकायत उपायुक्त को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed