फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Roadways, panipat, haryana

जीएम के नाम पर मैक्सी कैब चालकों से वसूली, एक से तीन हजार रुपये की मंथली

Wed, 03 Aug 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Wed, 03 Aug 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
Roadways, panipat, haryana
रोडवेज - फोटो : पानीपत
पानीपत। परिवहन मंत्री के गृह जिले में मैक्सी कैब चालकों से मंथली का खेल चल रहा है। एक कैब चालक से हर माह तीन हजार रुपये की वसूली की जा रही है। इसकी एक ऑडियो भी वायरल हुई है और एक मैक्सी चालक भी इसके विरोध में सामने आया है। मैक्सी चालक द्वारा जारी ऑडियो में एक व्यक्ति करनाल और पानीपत रोडवेज महाप्रबंधक के नाम पैसों की मांग कर रहा है। चालक का आरोप है कि यह सब खेल पानीपत-करनाल रूट पर सबसे ज्यादा चल रहा है। आरोप है कि डिपो महा प्रबंधकों के नाम पर हर माह लाखों रुपये वूसले जाते हैं। पानीपत डिपो महाप्रबंधक ने सब आरोपों को बेबुनियाद बताया है।
विज्ञापन


हरिनगर सेवा समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र मलिक और पानीपत ग्रामीण विकास मोर्चा के अध्यक्ष सतपाल राणा ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता के दौरान ऑडियो जारी कर इसका खुलासा किया है। उन्होंने आरोपी की सभी बातों को फोन में रिकार्ड भी कर लिया है। सुरेंद्र मलिक ने आरोप लगाया कि वह शहर के मैक्सी कैब स्टैंड पर कैब चलाता है। आरोप है कि स्टैंड का प्रधान बिजेंद्र उनसे मंथली मांगता है। आरोप है कि वह हर माह महीने करनाल और पानीपत जीएम के नाम पर एक-एक हजार रुपये, ट्रैफिक इंस्पेक्टर के नाम पर तीन सौ रुपये और आरटीओ के नाम पर पांच सौ रुपये की वसूली करता है। अगर कोई मैक्सी कैब हर महीने पैसे देने में आनाकानी करता है तो उसकी गाड़ी का चालान कटवा दिया जाता है या फिर गाड़ी को इंपाउंड करा दिया जाता है।  सप्ताह भर पहले उसकी गाड़ी को पैसे न देने के कारण इंपाउंड करा दिया गया था। उसको इसी के चलते अपनी मैक्सी कैब को बेचना पड़ा है।
विज्ञापन


रोजाना पानीपत से करनाल के बीच दौड़ती हैं 80 मैक्सी कैब
आरोप कर्ता ने बताया कि पानीपत और करनाल के बीच रोजाना लगभग 80 मैक्सी कैब दौड़ती हैं। ऐेसे में प्रत्येक मैक्सी कैब चालक से करनाल व पानीपत जीएम के नाम पर करीब तीन हजार रुपये की मंथली वसूल की जाती है। शिकायत कर्ता द्वारा सुनवाई गई फोन रिकॉर्डिंग में मैक्सी कैब प्रधान तीस रुपये की अपने लिए भी अलग से मांग करता है। ऐसे में एक महीने के करीब ढ़ाई लाख रुपये वसूल किए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच की मांग
शिकायतकर्ता ने जांच की मांग करते हुए कहा कि परिवहन एवं आवास मंत्री के गृह जिले में रोडवेज जीएम के नाम पर मैक्सी कैब चालकों से हर महीने लाखों रुपये की अवैध वसूली की जा रही है। मामले की गंभीरता से जांच होनी चाहिए।

सभी आरोप निराधार, शिकायतकर्ता देता है धमकी
मैक्सी कैब स्टैंड प्रधान बिजेंद्र शर्मा ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। आरोप लगाया कि शिकायतकर्ता सुरेंद्र मलिक रोजाना पीने को दारु और अन्य चीजों मांग करता है। धमकी देता है कि अगर उसने सभी जरूरतों को पूरा नहीं किया तो झूठे केस में फंसा देगा।


वर्जन
मैक्सी कैब चालकों से पैसे वसूल करने की कोई शिकायत नहीं मिली है।  मेरे नाम से मंथली मांगने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अगर किसी भी मैक्सी कैब चालक को ऐसी समस्या है तो आकर शिकायत कर सकता है। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एमएस खर्ब, जीएम रोडवेज, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed