फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   prostitution, panipat, police, haryana

अश्लील वीडियो बनाकर करवाया देह व्यापार

Thu, 11 Aug 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Thu, 11 Aug 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
prostitution, panipat, police, haryana
crime - फोटो : demo pic
पानीपत। थाना शहर के अंतर्गत आने वाली एक कॉलोनी निवासी महिला ने उसका अश्लील वीडियो बनाकर देहव्यापार करवाने का आरोप पड़ोस की महिला पर लगाया है। आरोप है कि पड़ोसन ने पहले चाय में उसको नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करवाया। इसकी उसने वीडियो बना ली। उसके बाद वीडियो के माध्यम से ब्लैक मेल कर उसे देहव्यापार करवाया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि दो महिलाओं समेत पांच लोगों ने उससे देहव्यापार करा कर कमाई भी की। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने तीन महिलाओं समेत पांच लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


महिला थाने में दी शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाया कि वह छह माह पहले पड़ोस में रहने वाली सिब्बा के घर गई थी। वहां सिब्बा ने उसे चाय में नशीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद वहां उसके सामूहिक दुराचार करवाया। इस दौरान आरोपी महिला ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली। पीड़िता ने आरोप लगाया कि बाद में सिब्बा के साथ संतोष वर्मा और चंचल ने भी उसको ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। अश्लील वीडियो की धमकी देकर महेश और शराफत ने उसके साथ दुराचार किया। आरोपी ने उससे कई जगहों पर वेश्यावृत्ति भी करवाई। यह सिलसिला छह महीने से चल रहा था। अब उसने किसी तरह से इस बारे में अपने पति को बताया। पति के कहने पर ही वह महिला थाने पहुंची है।
विज्ञापन


एक महिला ने दो महिलाओं समेत पांच लोगों पर अश्लील विडियो बनाकर दुराचार करने और वेश्यावृत्ति करवाने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पांचों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीना कुमारी, प्रभारी महिला पुलिस थाना पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed