फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Police got success in gang rape case of three women in Panipat, three accused arrested after 14 days

पानीपत: तीन महिलाओं से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस को मिली सफलता, 14 दिन बाद तीन आरोपी गिरफ्तार

Tue, 03 Oct 2023 12:12 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 03 Oct 2023 12:12 PM IST
सार

पानीपत में 20 सितंबर की रात को मतलौडा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत खेतों में बने एक डेरे में चार बदमाश घुसे थे। इन्होंने यहां एक महिला की हत्या कर दी थी। उसके बाद दूसरे डेरे में जाकर तीन महिलाओं के साथ सामुहिक दुष्कर्म किया था। पुलिस ने इस मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Police got success in gang rape case of three women in Panipat, three accused arrested after 14 days
आरोपी को मेडिकल के बाद कोर्ट में लेकर जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पानीपत के मतलौडा पुलिस थाना क्षेत्र में 20 सितंबर की रात तीन महिलाओं से सामूहिक दुष्कर्म करने व एक महिला की हत्या करने के तीन आरोपी पानीपत पुलिस के हत्थे चढ़े गए हैं। इन की तलाश में पुलिस की 21 टीमें छापामारी कर रही थी। सोनीपत की दो एसटीएफ भी इसमें लगी हुई थी। पुलिस को सोमवार रात को ये बड़ी कामयाबी मिली है। गिरफ्त में आए तीनों आरोपी उत्तर प्रदेश के हैं। इनको दीवाना रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया है। पुलिस ने फिलहाल इनका सिविल अस्पताल में मेडिकल कराया है। इनको कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है। एसपी अजीत सिंह शेखावत ने आरोपियों की गिरफ्तारी से डीजीपी को भी अवगत करवा दिया है। पुलिस ने इन पर एक लाख रुपये का इनाम भी रखा था।

विज्ञापन


ये था पूरा मामला
विदित है कि 20 सितंबर की रात को मतलौडा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत खेतों में बने एक डेरे में चार बदमाश घुसे थे। इन्होंने यहां एक महिला की हत्या कर दी थी। उसके बाद दूसरे डेरे में जाकर तीन महिलाओं के साथ सामुहिक दुष्कर्म किया था। वारदात के वक्त इन बदमाशों ने महिलाओं के पतयो के हाथ पैर बांध दिए थे। वारदात को इनकी आंखों के सामने ही अंजाम दिया था। ये यहां से नकदी व सोने चांदी के जेवर भी लूट ले गए थे। इस वारदात ने पूरे प्रदेश में तहलका मचा दिया था।
विज्ञापन


विभिन्न राजनैतिक दलों के नेताओं ने भी लघु सचिवालय में रोष प्रदर्शन कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। 27 सितंबर को प्रदेश महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणू भाटिया ने भी पीड़िताओं से मुलाकात कर आरोपियों को जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया था। अब 14 दिन बाद पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। एसपी अजीत सिंह शेखावत इस मामले का दो बजे पत्रकार वार्ता में पटाक्षेप करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed