{"_id":"96e7ef13fc9a84192a7931ed887ea3b8","slug":"people-meet-with-sp-in-matter-of-murder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिवाह डबल मर्डर मामले में एसपी से मिले ग्रामीण ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिवाह डबल मर्डर मामले में एसपी से मिले ग्रामीण
ब्यूरो/अमर उजाला पानीपत
Updated Thu, 26 Nov 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव सिवाह में आठ नवंबर की रात को हुए सितेंद्र और दलेल के मर्डर मामले में ग्रामीणों ने वीरवार को एसपी राहुल शर्मा ने मुलाकात की। ग्रामीणों ने एसपी से मुलाकात कर पुलिस पर मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए दोनों मुख्य आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी मांग की। एसपी राहुल शर्मा ने ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
वीरवार को सिवाह निवासी दर्जनों लोगों ने लघु सचिवालय पहुंचकर एसपी राहुल शर्मा से मुलाकात की। ग्रामीणों का आरोप था पुलिस सितेंद्र और दलेल के हत्या आरोपियों तक पहुंचने में नाकाम साबित हुई है। उन्होंने पुलिस पर मामले में लीपापोती करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस दोहरे हत्याकांड के सिर्फ एक ही आरोपी राजीव को गिरफ्तार कर आराम से बैठ गई है।
जब भी वह पुलिस के अधिकारियों से मुलाकात करते है पुलिस बस आरोपियों की लोकेशन ट्रेस न होने की बात कह कर मामले से पल्ला झाड़ने की कोशिश करती है। उन्हें बाहर घूम रहे दोनों हत्या आरोपियों से जान का खतरा है। एसपी राहुल शर्मा ने ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कहा कि पुलिस की चार टीमें आरोपियों की धरपकड़ में जुटी हुई है।
विज्ञापन
आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। लघु सचिवालय में खुशदिल कादियान, हुकम सिंह, राजेंद्र सिंह, कर्ण सिंह, रामेहर, राजेंद्र, रामफल मौजूद रहे।
यह है मामला
आठ नवंबर की रात को चौटाला रोड स्थित फार्म हाउस में गांव सिबजह के सरपंच पद के उम्मीदवार खुशदिल कादियान के चचेरे भाई सतेंद्र और चाचा दलेल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या की वजह पंचायती चुनाव की रंजिश को बताया गया। पुलिस ने हत्या के आरोप में गांव के ही राकेश, सिल्लु और राजीव पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने 12 नवंबर को हत्या के एक आरोपी राजीव को गिरफ्तार किया। उसके बाद से पुलिस दूसरे आरोपियों को गिरफ्तार करने में नाकाम साबित हुई है।