फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat: Stones pelted on police vehicles that went to catch robbery accused

Panipat: लूट के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर पथराव, गुप्त सूचना पर दुर्गा कॉलोनी पहुंचे थे कर्मचारी

Sat, 03 Dec 2022 11:23 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 03 Dec 2022 11:23 AM IST
सार

किला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जाकिर हुसैन ने बताना कि वह अपनी टीम के साथ दो दिसंबर को छोटू राम चौक पर गश्त पर थे। इसी बीच सूचना मिली कि जून 2022 में लूट की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी जितेंद्र उर्फ आफताब अपने परिवार सहित दुर्गा कॉलोनी में विकास के मकान में प्रथम तल पर किराए पर रह रहा है।

विज्ञापन
Panipat: Stones pelted on police vehicles that went to catch robbery accused
आरोपी आफताब - फोटो : फाइल

विस्तार

पानीपत की दुर्गा कॉलोनी में लूट के आरोपी को पकड़ने गई किला थाना पुलिस पर आरोपी की पत्नी समेत चार लोगों ने मिलकर पथराव कर दिया। पुलिस के साथ हाथापाई भी की गई। हालात बिगड़ते देख इंस्पेक्टर को और पुलिस बुलानी पड़ी। हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्रवाई में बाधा पहुंचाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन


किला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जाकिर हुसैन ने बताना कि वह अपनी टीम के साथ दो दिसंबर को छोटू राम चौक पर गश्त पर थे। इसी बीच सूचना मिली कि जून 2022 में लूट की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी जितेंद्र उर्फ आफताब अपने परिवार सहित दुर्गा कॉलोनी में विकास के मकान में प्रथम तल पर किराए पर रह रहा है। सूचना पर वह विकास के घर पहुंचे और दरवाजा खटखटाया। विकास ने दरवाजा खोला, जिसके बाद वह ऊपर गए। पीछे-पीछे मकान मालिक और उसकी पत्नी भी आ गई। उन्होंने आफताब का कमरा खटखटाया तो वह बाहर निकल कर आया। पीछे से एक लड़की आई और उसने उनके साथ गाली गलौज और धक्का मुक्की शुरू कर दी। आफताब, मकान मालिक विकास और उसकी पत्नी ने भी विरोध करना शुरू कर दिया। उन्होंने आफताब से पूछताछ करने का प्रयास किया तो सभी ने मिलकर धक्का मुक्की शुरू कर दी। सभी ने कहा यहां से चले जाओ नहीं तो जान से मार देंगे।
विज्ञापन


हालात बिगड़ते देख बुलानी पड़ी और पुलिस
गाली गलौज और धक्का मुक्की की वजह हालात बिगड़ते देख इंस्पेक्टर ने वीटी कर दी और पुलिस मौके पर भेजने के लिए कहा। जिसके बाद पुलिस की दो और गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और जितेंद्र उर्फ आफताब की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाड़ी में बैठाते ही किया पथराव
इंस्पेक्टर ने बताया कि वह आरोपी को हिरासत में लेकर ऊपर से नीचे लाकर गाड़ी में बैठाने लगे तो आरोपी जितेंद्र, उसकी पत्नी सन्नो, आरोपी के साला कासिम ने जितेंद्र को पुलिस हिरासत से छुड़ाने के लिए पुलिस के साथ हाथापाई की। काफी प्रयास के बाद वह आरोपी को बैठाकर चलने लगे तो आरोपियों ने गाड़ी पर पथराव कर दिया।


सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने पर रिपोर्ट दर्ज 
आरोपी जितेंद्र उर्फ आफताब, सन्नो, विकास व उसकी पत्नी व कासिम पर सरकारी कार्य में बाधा डालकर व धक्का मुक्की करके तथा जान से मारने की धमकी देने के मामले में धारा 147, 149, 186, 332, 353, 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। आगामी कार्रवाई की जा रही है।  - इंस्पेक्टर जाकिर हुसैन, किला थाना प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed