फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat: Six miscreants including the mastermind of robbery in PNB Mitra branch arrested

Panipat: पीएनबी की मित्र शाखा में डकैती के सरगना समेत छह बदमाश गिरफ्तार, जेल में बनाया था नया गैंग

Mon, 17 Jun 2024 09:13 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 17 Jun 2024 09:13 PM IST
सार

सरगना प्रशांत ने सोनीपत में 19 लाख की लूट की थी। युवक ने 13 जून को रेकी की, उसके परिवार का इस शाखा में खाता है। आरोपियों को पुलिस ने तीन दिन के रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन
Panipat: Six miscreants including the mastermind of robbery in PNB Mitra branch arrested
सीआईए थ्री की गिरफ्त में पीएनबी की मित्र शाखा में डकैती डालने के आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के पानीपत में बलजीत नगर स्थित पंजाब नेशनल बैंक की मित्र शाखा में चार लाख रुपये की डकैती की वारदात सोनीपत और पानीपत के बदमाशों ने अंंजाम दी थी। छह में से पांच आरोपियों का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड है। गैंग का सरगना सोनीपत के पुरखास गांव का प्रशांत है। वह सोनीपत में 19 लाख की लूट का आरोपी है।

विज्ञापन


डकैतों ने सोनीपत जेल में ही गैंग बनाया था और जमानत पर आकर फिर लूट और डकैती शुरू कर दी थी। गैंग के कई आरोपी हत्या के मामले में जेल में बंद थे। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। इस दौरान इनसे डकैती की रकम व पिस्तौल समेत अन्य सामान बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने सोमवार को पंजाब नेशनल बैंक की मित्र शाखा में चार लाख रुपये की डकैती की वारदात का पटाक्षेप किया। उन्होंने बताया कि 14 जून को बलजीत नगर में पंजाब नेशनल बैंक की मित्र शाखा में चार नकाबपोश बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर चार लाख रुपये की डकैती की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी एक मोटरसाइकिल को छोड़कर फरार हो गए। इन्होंने एक मोटरसाइकिल रास्ते से लूटी थी। पुलिस की छह टीम आरोपियों की धरपकड़ में लगी हुई थी। सीआईए-थ्री की टीम ने रविवार को गुप्त सूचना पर सोनीपत के जुआ गांव से प्रशांत निवासी पुरखास गांव सोनीपत, अजय निवासी कारद गांव हाल निवासी शेखपुरा गांव, साहिल निवासी पुगथला सोनीपत, सोनीपत व प्रिंस निवासी जुआग सोनीपत, मोहित निवासी कुंडली, सोनीपत व केशव निवासी धूप सिंह नगर पानीपत को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में डकैती डालने की वारदात को स्वीकार किया।
 
सोनीपत जेल में बनाया था नया गैंग
एसपी ने बताया कि गिरोह का सरगना प्रशांत है। वह इससे पहले सोनीपत में एक 19 लाख रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दे चुका है। प्रशांत, अजय, साहिल व प्रिंस की दोस्ती सोनीपत जेल में हुई थी। अजय व प्रिंस हत्या के एक मामले में जेल में बंद थे। प्रशांत व साहिल लूट के मामले में जेल में थे। चारों ने यहां पर अपना नया गैंग बनाया। चारों कुछ दिन पहले जमानत पर जेल से बाहर आए थे। धूप सिंह नगर का केशव प्रशांत को जानता था। वह अपने दोस्त के माध्यम से उससे मिला था। केशव ने इन्हें बताया था कि बलजीत नगर स्थित पीएनबी की मित्र शाखा में उसका खाता है। यहां बहुत सारा पैसा इकट्ठा होता है। प्रशांत ने पूरा प्लान बनाया और केशव ने 13 जून को शाखा की रेकी की। प्रशांत ने पैसों का लालच देकर मोहित निवासी कुंडली को भी इसमें शामिल किया। मोहित अपनी कार में प्रशांत, प्रिंस, अजय व साहिल को लेकर सेक्टर 25 बाईपास पर पहुंचा। चारों को यहीं पर उतारा दिया। चारों छह जून को गन्नौर से छीनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर बलजीत नगर में पीएनबी की मित्र शाखा में पहुंचे और पिस्तौल के बल पर डकैती डाली। वह यहां पर मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गए। इन्होंने बबैल नाका के पास से एक मोटरसाइकिल लूटी। इस दौरान केशव व मोहित कार लेकर सेक्टर-25 में ट्रांसपोर्ट नगर में खड़े रहे। मोहित सभी पांचों आरोपियों को कार में लेकर फरार हो गया। इन्होंने लूटी मोटरसाइकिल ट्रांसपोर्ट नगर में छोड़ दी थी।

 
छह जून को रिफाइनरी के कर्मचारी से लूटी कार
इनकी गिरफ्तारी से दो मोटरसाइकिल व एक कार लूट की वारदात का खुलासा हुआ है। इन्होंने छह जून को पेप्सी पुल के पास से रिफाइनरी के कर्मी से पिस्तौल के बल पर कार लूटी थी। इस कार को भी आपराधिक वारदात में इस्तेमाल करना था। पुलिस ने इनसे कार बरामद कर ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed