फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat: Owners of associate firms of Rivera and Raj Group will be interrogated

Panipat: आयकर विभाग की जांच; रिवेरा और राज ग्रुप की सहयोगी फर्मों के मालिकों से होगी पूछताछ

Wed, 07 Feb 2024 12:08 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 07 Feb 2024 12:08 AM IST
सार

आयकर विभाग ने राज ग्रुप में रविवार और रिवेरा ग्रुप में सोमवार को जांच-पड़ताल पूरी की। दोनों औद्योगिक घरानों के 13 बैंक खातों से लेनदेन पर रोक लगाई गई है। विभाग की टीमें काफी रिकॉर्ड साथ ले गई हैं। 

विज्ञापन
Panipat: Owners of associate firms of Rivera and Raj Group will be interrogated
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के पानीपत में आयकर विभाग की रिवेरा व राज ग्रुप में जांच पड़ताल खत्म हो चुकी है। मंगलवार को दोनों ग्रुपों में उत्पादों शुरू हो गया है। वहीं आयकर विभाग की टीमें कार्रवाई की रिपोर्ट तैयार कर ले जा चुकी है। अब इन दोनों ग्रुपों से लेनदेन करने वाली सहयोगी फर्मों की सूची तैयार की जा रही है।इन फर्मों के अधिकारियों से भी पूछताछ की जाएगी। इन फर्मों के बैंक खाते भी खंगाले जाएंगे।

विज्ञापन


फिलहाल दोनों फर्मों के 13 बैंक खातों से लेन-देन आयकर विभाग के नए निर्देशों तक बंद रहेगा। आयकर विभाग ने दोनों फर्मों पर कार्रवाई की एक हजार पेज की रिपोर्ट तैयार की है। अब इसकी समीक्षा भी जा रही है। राज ग्रुप के कैशियर के घर से बरामद सोने व नकदी को पंचकूला मुख्यालय में भेज दिया गया है।
विज्ञापन


आयकर विभाग ने रिवेरा व राज ग्रुप के किसी भी अधिकारी को पानीपत नहीं छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। आयकर विभाग ने कार्रवाई के दौरान दोनों फर्माें के करीब 36 लोगों के बयान तक दर्ज किए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयकर विभाग की टीम को राज ग्रुप के एक लेखाकार व कैशियर के आवास से करीब 11 करोड़ रुपये और करीब चार किलोग्राम सोना भी मिला है। ये सोना पानी की टंकी में छिपाकर रखा गया था। इसको बरामद कर आयकर विभाग के मुख्यालय भेजा गया है। आयकर विभाग की टीम को जांच के दौरान कुछ अहम दस्तावेज भी मिले हैं।

इनमें बिलिंग, कैश के लेनदेन और संपत्तियों के कागजात भी शामिल हैं। इनसे भी करोड़ों रुपये के लेनदेन की अहम जानकारी हाथ लगी है। संपत्तियों के ये दस्तावेज करोड़ों रुपये के हैं। जो पिछले कुछ सालों में अलग अलग लोगों के नाम से खरीदी गई थी।


बुधवार से शुरू कार्रवाई सोमवार शाम को खत्म हुई है । इस कार्रवाई के लिए आयकर विभाग चंडीगढ़, गाजियाबाद, पंजाब और दिल्ली से भी स्पेशल टीम के अफसर नियुक्त किए गए थे। टीमों ने एक हजार पेज पर कार्रवाई अंकित की है और काफी साक्ष्य भी जुटाए हैं। ये आयकर विभाग की पानीपत में सबसे बड़ी कार्रवाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed