फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat news

सड़क हादसे में सास की मौत, बहू घायल

Sun, 13 Sep 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला पानीपत Updated Sun, 13 Sep 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
हुडा बाईपास सेक्टर-25 लक्ष्मी ग्रीन के सामने एक ट्रक की चपेट में आने पर स्कूटी सवार सास की मौत हो गई और बहू घायल हो गई।
विज्ञापन


वे दोनों स्कूटी पर अपने घर से विकास नगर स्थित अपने रिश्तेदार के पास जा रही थी। स्कूटी बहू पूनम चला रही थी। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। थाना चांदनी बाग पुलिस ने बहू की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

हादसा थाना चांदनी बाग के अंतर्गत हुडा बाईपास पर लक्ष्मी ग्रीन के सामने हुआ। रिसालू रोड स्थित जीतराम फार्म हाउस निवासी पूनम अपनी सास संतोष के साथ स्कूटी पर सवार होकर विकास नगर स्थित अपने रिश्तेदार के घर जा रही थी।
विज्ञापन


बताया गया है कि स्कूटी को बहू पूनम चला रही थी और लक्ष्मी ग्रीन के सामने पीछे से एक ट्रक चालक ने उनको टक्कर मार दी। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उनको अस्पताल मे दाखिल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां पर गंभीरावस्था के चलते सास संतोष की मौत हो गई और बहू पूनम फिलहाल खतरे से बाहर है। थाना चांदनी बाग पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed