{"_id":"6631337724fafc28900b79d0","slug":"panipat-nephew-chopped-with-an-ax-on-suspicion-of-having-an-affair-with-his-aunt-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat: मामी से प्रेम प्रसंग के शक में भांजे को कुल्हाड़ी से काटा, मौत, सुबह चारपाई पर खून से लथपथ मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Panipat: मामी से प्रेम प्रसंग के शक में भांजे को कुल्हाड़ी से काटा, मौत, सुबह चारपाई पर खून से लथपथ मिला शव
Tue, 30 Apr 2024 11:37 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 30 Apr 2024 11:37 PM IST
सार
भांजे का शव सुबह चारपाई पर खून से लथपथ हालत में मिला। आरोपी मामा फरार है। सेक्टर 13-17 थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवाया है। जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के पानीपत के एक गांव में मामी से प्रेम प्रसंग के शक में मामा ने भांजे को रात को सोते हुए कुल्हाड़ी से काट दिया। सुबह भांजे का शव चारपाई पर खून से लथपथ हालत में मिला। चारपाई के पास ही कुल्हाड़ी रखी थी। आरोपी मामा वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। दोनों मुर्गी फार्म पर काम करते थे। फार्म के मालिक ने सेक्टर 13-17 थाना पुलिस को वारदात की सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही डीएसपी कृष्ण कुमार, सेक्टर 13-17 पुलिस थाना प्रभारी सुभाष व एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। एफएसएल ने यहां से नमूने जुटाए और जांच के लिए मधुबन लैब में भेजे । पुलिस ने यहां से कुल्हाड़ी अपने कब्जे में ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है। मृतक युवक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी है। वह बुधवार को मध्यप्रदेश से पानीपत पहुंचेंगे। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
मृतक मध्य प्रदेश का रहने वाला था। उसका मामा भी मध्य प्रदेश के एक गांव का रहने वाला है। वे पानीपत में एक मुर्गी फार्म पर काम करते थे। उसने किराए पर कमरा लिया था। यहां उसकी पत्नी अपने दो बच्चों के साथ रहती थी। छह माह पहले आरोपी अपने भांजे प्रकाश को मध्यप्रदेश से लेकर आया था। उसने इसको भी फार्म पर नौकरी दिला दी।
विज्ञापन
दोनों अलग अलग फार्म पर काम करते थे। पिछले चार दिन से दोनों के बीच लड़ाई झगड़ा चल रहा था। आरोपी को शक था कि भांजे का उसकी मामी के साथ प्रेम संबंध है। इस बात को लेकर दोनों का मंगलवार रात को भी झगड़ा हुआ था। मालिक ने दोनों को समझाकर अलग अलग फार्म पर भेज दिया था। रात को आरोपी कुल्हाड़ी लेकर भांजे के पास पहुंच गया।
यहां वह चारपाई पर आंगन में सो रहा था। आरोपी ने सो रहे भांजे पर कुल्हाड़ी से एक के बाद कई वार किए। इसमें उसकी मौत हो गई। आरोपी यहीं पर कुल्हाड़ी छोड़कर फरार हो गया। जब सुबह मालिक फार्म पर आया तो उसने शव खून से लथपथ हालत में देखा। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी।
सेक्टर 13-17 पुलिस थाना प्रभारी सुभाष कुमार ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है। आरोपी को शक था कि उसके भांजे का उसकी पत्नी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसलिए उसने वारदात को अंजाम दिया है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। आरोपी की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं। उसको जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।