{"_id":"652649a2b2d26f605f0c4bed","slug":"panipat-leader-of-criminals-who-gangraped-three-women-arrested-raju-alias-rajeev-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीपत: तीन महिलाओं के साथ सामूहिक दुराचार करने वाले बदमाशों का सरगना राजू उर्फ राजीव गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पानीपत: तीन महिलाओं के साथ सामूहिक दुराचार करने वाले बदमाशों का सरगना राजू उर्फ राजीव गिरफ्तार
Wed, 11 Oct 2023 12:37 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 11 Oct 2023 12:37 PM IST
सार
पानीपत में 20 सितंबर की रात को आरोपी राजीव उर्फ राजू, जयभगवान, ज्योति, नरेंद्र, नवीन व सोनू ने मतलौडा थाना क्षेत्र में खेत में एक डेरे में घुसकर तीन महिलाओं से सामूहिक दुष्कर्म किया था। अब पुलिस ने बदमाशों के सरगना राजू उर्फ राजीव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पानीपत के मतलौडा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव के डेरों तीन महिलाओं से सामूहिक दुष्कर्म, हत्या व लूटपाट करने वाले बदमाशों के सरगना राजू उर्फ राजीव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए जहरीला पदार्थ निगल लिया था, जिसके बाद उसका मेरठ में इलाज चल रहा था , मंगलवार को उसे अस्पताल से छुट्टी मिल गयी थी। सीआईए बुधवार को आरोपी को लेकर पानीपत के सामान्य अस्पताल पहुंची ,जहां से मेडिकल कराने के बाद उसे अब कोर्ट में पेश किया जाएगा और आरोपी को रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस इस मामले में आरोपी सोनू, नवीन व जयभगवान को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जबकि एक आरोपी ज्योति जहर खाकर आत्महत्या कर चुका है
विज्ञापन
पुलिस रिमांड के दौरान करेगी पूछताछ
रिमांड के दौरान सरगना राजू उर्फ राजीव से पूछताछ होगी। उससे लूटी गई राशि, वारदात में प्रयुक्त हथियार, मोटरसाइकिल व कपड़े बरामद किए जाने हैं। इस कृत्य को अंजाम देने और प्रदेश में अन्य स्थानों पर हुई ऐसी घटनाओं के बारे में भी उससे पूछताछ होगी। मतलौडा क्षेत्र में तीन महिलाओं से सबसे अधिक दरिंदगी सरगना राजीव उर्फ राजू ने ही की थी। वहीं दूसरी ओर चार दिन के रिमांड पर चल रहे आरोपी नरेंद्र से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने इन आरोपियों से कई पहलुओं पर पूछताछ की है। इस गिरोह के सरगना राजीव उर्फ राजू से पूछताछ होना बाकी थी। प्रदेश में जहां भी महिलाओं से दरिंगदी जैसी ऐसी वारदात हुई है। उनके बारे में भी आरोपी राजू से पूछताछ होगी। सरगना राजू हर वारदात में अलग अलग युवकों को शामिल करता था। इन्होंने कितनी और कैसी वारदात को अंजाम दिया है। ये सभी भेद राजू से पूछताछ में खुलेंगे। कुछ दिन पहले सोनीपत में प्रवासी महिला के साथ भी सामूहिक दुष्कर्म की वारदात हुई थी। उसके बाद भी पूछताछ की जा सकती है।
विज्ञापन
यह था मामला
20 सितंबर की रात को आरोपी राजीव उर्फ राजू, जयभगवान, ज्योति, नरेंद्र, नवीन व सोनू ने मतलौडा थाना क्षेत्र में खेत में एक डेरे में घुसकर तीन महिलाओं से सामूहिक दुष्कर्म किया था। इनके पतियों के हाथ पैर बांधकर उनको हथियार के बल पर बंधक बना लिया गया था। इनके साथ मारपीट भी की गई थी। पूरी रात महिलाओं के साथ दरिंदगी की गई थी। पास ही दूसरे डेरे में एक महिला की आरोपियों की पिटाई से मौत भी हो गई थी। इन आरोपियों को पकड़ने के लिए एसपी अजीत सिंह शेखावत ने 21 टीमों का गठन किया था। तीन अक्तूबर को पुलिस ने सबसे पहले इस वारदात के आरोपी सोनू, नवीन व जयभगवान को गांव दिवाना से पकड़ा था। इसके बाद नरेंद्र को गिरफ्तार किया गया था। सरगना राजीव ने जहर निगल लिया था। उसको मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। आरोपी ज्योति का रविवार को उसके गांव खेत में शव मिला था। आशंका है कि ज्योति ने जहर खाकर जान दी है।