फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat: Jail warden arrested for deliver SIM card to prisoner

Panipat: 5000 रुपये लेकर बंदी के पास सिम कार्ड पहुंचाने का आरोपी जेल वार्डन गिरफ्तार, घड़ी में छिपाकर ले गया था

Wed, 24 May 2023 08:15 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 24 May 2023 08:15 PM IST
सार

वार्डन पर पांच हजार रुपये लेकर बंदी के पास सिम पहुंचाने का आरोप है। पुलिस ने दो दिन के रिमांड के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। सितंबर 2022 में पानीपत जिला जेल की डीएसपी गीता रानी ने जेल में चेकिंग के दौरान जमीन में सिम सहित एक मोबाइल फोन दबा पकड़ा था।

विज्ञापन
Panipat: Jail warden arrested for deliver SIM card to prisoner
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के पानीपत में जेल में बंदी के पास सिम कार्ड पहुंचाने के आरोपी जेल वार्डन सरजीत निवासी सदलपुर, हिसार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने जेल में बंदी के पास सिम कार्ड पहुंचाने की बात कबूल की है। आरोपी ने बंदी तक सिम पहुंचाने के पांच हजार रुपये लिए थे। वह सिम कार्ड को घड़ी में छिपाकर ले गया था। पुलिस ने दो दिन के रिमांड के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सितंबर 2022 में पानीपत जिला जेल की डीएसपी गीता रानी ने जेल में चेकिंग के दौरान जमीन में सिम सहित एक मोबाइल फोन दबा पकड़ा था। इस पर सेक्टर-29 थाने की पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया था।
विज्ञापन


उन्होंने शिकायत में बताया था कि 29 सितंबर को दोपहर एक बजे दीपक हुड्डा डीएसपी जेल के नेतृत्व में जेल गार्द द्वारा सुरक्षा वार्ड नंबर-दो की तलाशी करवाई गई। तलाशी के दौरान चक्कियों के सामने बाहरी एरिया में जमीन में एक काले रंग का सैमसंग मोबाइल फोन सिम सहित दबा मिला। फोन पर आईएमईआई नंबर अंकित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने साइबर सेल के जरिये जानकारी जुटाई तो सिम कार्ड कवी गांव निवासी भगत सिंह के नाम रजिस्टर्ड मिला। पुलिस ने भगत सिंह को गत अप्रैल में गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने अपने गांव दिवाना निवासी बंटी उर्फ रवि के साथ मिलकर जेल में सिम पहुंचाने की वारदात को अंजाम देने का खुलासा किया था।

पूछताछ में आरोपी भगत सिंह ने बताया था कि वह थाना मतलौडा में दर्ज हत्या के एक मामले में पानीपत जेल में बंद था। इसी दौरान स्नेचिंग के मामले में जेल में बंद दिवाना गांव निवासी भोला के साथ उसकी दोस्ती हो गई थी। जुलाई 2022 में वह जेल से बेल पर बाहर आ गया था। भोला ने उसे जेल में एक सिम पहुंचाने के लिए सिम कार्ड चाचा के लड़के बंटी उर्फ रवि को देने के लिए कहा था। उसने अपनी आईडी पर सिम कार्ड लेकर भोला के चचेरे भाई बंटी को दिया था।


पांच हजार रुपये का दिया था लालच
आरोपी बंटी को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि भाई भोला के कहे अनुसार पांच हजार रुपये व भगत सिंह से लिया सिम कार्ड वह जेल के बाहर मिले एक युवक को देकर आया था। युवक ने सिम कार्ड जेल के अंदर भोला के पास पहुंचाया था। गत दिनों बंदी भोला को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की गई तो उसने जेल वार्डन सरजीत को पांच हजार रुपये का लालच देकर बाहर से सिम कार्ड जेल के अंदर मंगवाने का खुलासा किया था। पुलिस ने जेल वार्डन सरजीत को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed