{"_id":"57f9402d4f1c1b6c532706b3","slug":"panipat-ded-body-graund","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से सैर पर गई महिला की गला घोंटकर हत्या, खेत में मिला शव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर से सैर पर गई महिला की गला घोंटकर हत्या, खेत में मिला शव
amar ujala beuro panipat
Updated Sun, 09 Oct 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
k
- फोटो : k
गांव बिजावा में ईख के खेत में 45 वर्षीय महिला की गला घोंट कर हत्या कर दी गई। महिला शुक्रवार शाम को घर से सैर करने निकली थी। स्थानीय लोगों की सूचना पर डीएसपी देशराज, थाना इसराना से फोर्स और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव बिजवा में बीरमती का शव गांव में ईख के खेत में मिला। बीरमती के पति कर्मबीर ने बताया कि वह उनके दो बेटे हैं। उनका छोटा बेटा एयरफोर्स में, जबकि बड़ा बेटा इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में है। उनकी पत्नी बीरमती हर रोज शाम को सैर के लिए जाती थीं। शुक्रवार शाम को वह सैर पर गई थी। उस वक्त वह सेक्टर-18 में बन रहे अपने मकान पर गए हुए थे।
वह शनिवार सुबह घर पर लौटे तो उन्हें बीरमती घर पर नहीं मिली। उसने आसपास उसकी तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चला। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने ईख के खेत में एक महिला का शव पड़ा होने की सूचना दी। वह खेत में पहुंचे तो वहां बीरमती का शव पड़ा था। बीरमती के गले पर निशान थे। ग्रामीणों की सूचना पर डीएसपी देशराज पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। महिला की हत्या से गुस्साए ग्रामीण डॉग स्क्वॉयड की मांग करने लगे। इस पर पुलिस अधिकारियों ने डॉग स्क्वॉयड को मौके पर बुला लिया।
विज्ञापन
महिला की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या की गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
देशराज, डीएसपी इसराना पानीपत