फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, crack, bank, sbi, again

बैंक में फिर सेंधमारी का प्रयास

Tue, 15 Nov 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत Updated Tue, 15 Nov 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
panipat, crack, bank, sbi, again
पानीपत - फोटो : bureau
गांव आसन कलां स्थित एसबीआई की शाखा में देर रात 2 बजकर 10 मिनट पर फिर से सेंधमारी का प्रयास किया गया। लेकिन चोर स्ट्रांग रूम की दीवार नहीं तोड़ पाए।
विज्ञापन


वहीं एक सप्ताह में चोरी का दूसरा और एक साल में अब तक पांचवा प्रयास होने के बाद भी बैंक प्रयास होने के बाद भी बैंक प्रंबधन ने अब तक सिक्योरिटी गार्ड का इंतजाम नहीं किया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस व एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को उस स्थान पर तार काटने वाला एक प्लास मिला।

एसबीआई आसन कलां में रविवार रात को सेंधमारी का प्रयास किया गया। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने इसकी सूचना बैंक अधिकारियों व पुलिस को दी। थर्मल चौकी पुलिस व बैंक अधिकारी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस ने एफएसएल से नमूने उठाए। जानकारी के अनुसार सत नवंबर को भी बैंक शाखा में तीन नकाबपोश युवक घुसे और स्ट्रांग रूम तोड़ने का प्रयास किया था। लेकिन वे कामयाब नहीं हो सके। चोरो ने बाहर के सारे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस समय बैंक में हजार व पांच सौ के नोट जमा कराने वालो की भींड़ लगी हुई और करोड़ो रुपये बैंक में जमा है। उसके बाद भी बैंक प्रबंधन का सुरक्षा की ओर कोई ध्यान नहीं है। इस बैंक में चोरी का यह पांचवा प्रयास है।

इस बारे में बैंक प्रबंधक भारती अरोड़ा ने बताया कि बैंक में कोई नुकसान नही हुआ। सिक्योरटी को लेकर उच्च अधिकारियों को लिखा जा चुका है। चौकी इंचार्ज महेंद्र सिंह ने बताया कि वे रात डेढ़ बजे गश्त बैंक के आसपास ही गश्त कर रहे थे।


उस समय सब कुछ ठीक-ठाक था। पुलिस को मौके से एक तार काटने का प्लास बरामद किया। लूटेरे नकाबपोश है उनकी तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद है। पुलिस जल्द ही मामले का पटापेक्ष कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed