फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat: Cow was dragged from the buggy by tying its legs, incident captured in CCTV

Panipat: गाय के पैर बांधकर बुग्गी से घसीटा, रात पौने दो बजे का मामला, घटना सीसीटीवी में कैद

Sat, 05 Aug 2023 10:35 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 05 Aug 2023 10:35 PM IST
सार

सतकरतार कॉलोनी में रात पौने दो बजे का मामला, मॉडल टाउन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Panipat: Cow was dragged from the buggy by tying its legs, incident captured in CCTV
सीसीटीवी में कैद वारदात। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के पानीपत में सतकरतार कॉलोनी में गाय के पैर बांधकर उसे बुग्गी से घसीटते हुए एक युवक का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। आरोपी घायल गाय को गली में छोड़कर फरार हो गया। सुबह लोगों ने मॉडल टाउन थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

विज्ञापन


न्यू शांति नगर निवासी राहुल चहल ने बताया कि शुक्रवार रात करीब पौने दो बजे एक युवक झोट्टा बुग्गी के पीछे एक गाय के दोनों पैर बांधकर घसीटता हुआ लाया और उसे सतकरतार गली नंबर-2 में घायल अवस्था में छोड़कर फरार हो गया। वह सुबह सतकरतार कॉलोनी से गुजर रहे थे। उन्हें गाय की शारीरिक स्थिति खराब लगी, कई जगह चोटें थीं। घसीटने की वजह से गाय घायल हो चुकी थी।
विज्ञापन


वह हिल-ढुल भी नहीं पा रही थी। इसके बाद उन्होंने डायल 112 पर मामले की सूचना दी। वहीं एक संस्था के माध्यम से गाय को इलाज के लिए पशु अस्पताल में भेजा गया। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की तो उसमें आरोपी दिखाई दिया। पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed