फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat: Cousin brother raped, minor got pregnant

Panipat: मौसेरे भाई ने किया दुष्कर्म, गर्भवती हुई नाबालिग, पेट में दर्द होने पर जांच में पता चला

Wed, 23 Oct 2024 07:53 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 23 Oct 2024 07:53 PM IST
सार

आरोपी मौसेरी बहन से 10 माह से दुष्कर्म कर रहा था। केस दर्ज कर लिया गया है। मॉडल टाउन क्षेत्र की कॉलोनी की घटना है। आरोपी लगभग नौ साल से मौसी के घर रह रहा था। 21 अक्तूबर को पेट में दर्द होने पर मां ने जिला नागरिक अस्पताल में बेटी का परीक्षण कराया था।

विज्ञापन
Panipat: Cousin brother raped, minor got pregnant
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरियाणा के पानीपत के मॉडल टाउन पुलिस थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में मौसेरे भाई ने 16 साल की बहन के साथ 10 माह तक दुष्कर्म किया। सोमवार को उसके पेट में दर्द हुआ तो उसने इस बारे में अपनी मां को बताया। उसकी मां उसे जांच के लिए जिला नागरिक अस्पताल में लेकर आई।

विज्ञापन


यहां जांच में वह पांच माह की गर्भवती मिली। उसकी मां ने उससे इस बारे में पूछा तो किशोरी ने डरते हुए बताया कि यह बच्चा मौसेरे भाई का है। वह काफी दिन से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। किशोरी की मां ने इसकी शिकायत मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी शिकायत में एक कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि वह पांच बेटियों व एक बेटे की मां है। उसकी सबसे बड़ी बेटी शादीशुदा है। उसकी तीसरे नंबर की बेटी 16 साल की है। उसने सोमवार सुबह उससे कहा कि उसके पेट में दर्द हो रहा है। उसने पेट दर्द की दवा दिला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर तक दर्द में आराम नहीं हुआ तो वह उसे जांच के लिए जिला नागरिक अस्पताल में लेकर आई। यहां उसका अल्ट्रासाउंड किया गया तो वह पांच माह की गर्भवती मिली। यह देखकर मां चौक गई। उसने बेटी को विश्वास में लिया और उससे आपबीती जानी। किशोरी ने अपनी मां को बताया कि मौसेरा भाई दीपक उसके साथ पिछले 10 माह से दुष्कर्म कर रहा है।

जब घर पर कोई नहीं होता था तो वह दुष्कर्म करता था। किसी को इस बारे में बताने पर परिवार को जान से मारने की धमकी देता था। इसलिए उसने किसी को इस बारे में नहीं बताया। आरोपी दीपक पिछले नौ साल से अपनी मौसी के घर रह रहा था। अब दो माह पहले वह अपने परिवार के पास चला गया है।


मॉडल टाउन पुलिस थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि किशोरी ने मौसेरे भाई पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। किशोरी गर्भवती है। किशोरी की मां की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed