फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   One person arrested with fake currency in Panipat of Haryana

हरियाणा में घर में प्रिंटर लगा नकली नोट छापता था किसान, इन लोगों को रात में बनाता था निशाना

Tue, 09 Feb 2021 09:13 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 09 Feb 2021 09:13 PM IST
विज्ञापन
One person arrested with fake currency in Panipat of Haryana
सीआईए-3 टीम की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

सीआईए-3 टीम ने पानीपत के मॉडल टाउन क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया के गोल चक्कर के पास से एक युवक को साढ़े 34 हजार रुपये के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी युवक पिछले दो माह से घर पर कलर प्रिंटर के माध्यम से नोट छाप रहा था। इस दौरान उसने 70 हजार रुपये के नोट छाप दिए थे। साढ़े 35 हजार रुपये के नकली नोट मार्केट में खपा चुका था और साढ़े 34 हजार रुपये के नकली नोट उससे बरामद किए गए। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन


सीआईए-3 ने सोनीपत के गांव निजामपुर निवासी जयकुंवार को ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया से 500 रुपये के 53, 200 रुपये के 32 और 100 रुपये के 16 नकली नोट के साथ साथ दबोचा। आरोपी सोमवार रात को सब्जी मंडी और छोटे दुकानदारों के पास नकली नोट चलाने का प्लान बना रहा था। 
विज्ञापन


मार्केट में वह साढ़े 35 हजार रुपये के नोट चला चुका था। नोट के कागज की गुणवत्ता अच्छी नहीं थी, ऐसे में किसी ने शक होने पर पुलिस को इसकी जानकारी दी। सोमवार रात को जयकुंवार के बारे में सीआईए को सूचना मिली थी। इसी आधार पर उसको दबोच लिया गया। पानीपत में नोटबंदी के बाद नकली नोट पकडे़ जाने का यह पहला मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनपढ़ लोगों को बनाता था निशाना
जयकुंवार दिन में घर पर बैठकर रंगीन प्रिंटर से नोट छापता था। रात को उन नोट को मार्केट में चलाता था। वो असली नोटों के बीच में एक-दो नकली नोट भी डालता था ताकि पकड़ा ना जाए। इसके लिए उसने आसान शिकार अनपढ़ व गरीब लोगों को बनाया था। आरोपी जयकुंवार पेशे से किसान है। वह गांव में ही खेतीबाड़ी करता था। वो शार्टकट से अमीर बनना चाहता था। 

आरोपी को रिमांड पर लिया है। आरोपी युवक ने नकली नोट बरामद कर लिए हैं। उसको कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। उससे पूछताछ की जाएगी और प्रिंटर को बरामद किया जाएगा। - अनिल छिल्लर, प्रभारी सीआईए-3।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed