फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Noida businessman cheated Panipat handloom businessmen of 54 lakhs

Panipat: हैंडलूम कारोबारी से नोएडा के कारोबारी ने की 54.46 लाख की धोखाधड़ी, माल खरीदकर नहीं किया भुगतान

Sat, 04 Mar 2023 09:06 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 04 Mar 2023 09:06 PM IST
सार

आरोपी ने माल खरीदकर भुगतान नहीं किया, वहीं पेमेंट के बदले जो चेक दिए वो बाउंस हो चुके हैं। कारोबारी ने गृहमंत्री को शिकायत दी है। गृहमंत्री के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
Noida businessman cheated Panipat handloom businessmen of 54 lakhs
आरोपी अमित जॉनी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के पानीपत के हैंडलूम कारोबारी के साथ नोएडा के एक कारोबारी ने 54.46 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। आरोपी ने माल खरीदकर भुगतान नहीं किया। आरोपी के दिए गए चेक भी बाउंस हो गए। हैंडलूम कारोबारी ने जांच कराई तो पता चला कि आरोपी पर मेरठ में धोखाधड़ी के दो मामले दर्ज हैं। आरोप है कि पीड़ित ने किला थाने की पुलिस और आईजी करनाल से शिकायत की थी, लेकिन कार्रवाई न होने पर उसने गृहमंत्री से गुहार लगाई। उनके आदेश पर किला पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


माईजी कॉलोनी निवासी इमरान ने बताया कि उसका देवी मंदिर रोड पर इमरान हैंडलूम के नाम से ऑफिस है। उसका कंबल, बेडशीट आदि का कारोबार है। दिसंबर 2021 में सेक्टर 62, गौतमबुद्धनगर, नोएडा निवासी अमित जॉनी उसके पास आया। उसने कहा कि उसकी मेरठ में ब्रांच है। अमित ने कहा कि उसे माल खरीदना है। वह एक माह के अंदर भुगतान कर देगा।
विज्ञापन


उसने विश्वास कर आरोपी को एक जनवरी 2022 को सात अलग-अलग बिल काटकर 54.46 लाख रुपये का माल दे दिया। आरोपी ने बदले में उसे दो चेक दिए, जिनमें पहला चेक 9,26,431 रुपये और दूसरा 53.60 लाख का था। उसने कुछ दिनों बाद पेमेंट मांगी तो उसने जल्द ही भुगतान करने की बात कही, लेकिन अब तक भुगतान नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी बोला, माल बेच दिया
इमरान ने कहा कि भुगतान न मिलने पर उसने उससे माल वापस मांगा तो उसने कहा कि माल बेच दिया है। उसने साजिश के तहत धोखाधड़ी की है। आरोप है कि उसने किला थाने को 23 मई 2022 को शिकायत दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद 20 अक्तूबर 2022 को आईजी करनाल रेंज को शिकायत दी, लेकिन उस शिकायत पर भी कार्रवाई नहीं हुई।


सपा नेता शिवपाल यादव का करीबी बताया गया आरोपी अमित जॉनी
हैंडलूम कारोबारी इमरान ने बताया कि धोखाधड़ी करने वाला अमित जॉनी सपा नेता शिवपाल यादव का करीबी है। वह प्रसपा यूथ विंग का अध्यक्ष रह चुका है। अमित जॉनी यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की मूर्ति तोड़कर विवादों में आया था। अमित ने यूपी विधानसभा चुनाव-2022 के दौरान समाजसेवा के लिए 20 हजार कंबलों का ऑर्डर दिया था।

धोखाधड़ी के आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है। - विजय कुमार, प्रभारी, किला थाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed