{"_id":"57a0e9314f1c1b512f2b8db7","slug":"murder-loot-police-panipat-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चालक की हत्या कर 25 लाख की दाल लूटी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक चालक की हत्या कर 25 लाख की दाल लूटी
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
Updated Wed, 03 Aug 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत/समालखा। जीटी रोड पर गांव झट्टीपुर के पास एक ट्रक चालक की तेजधार हथियार से हत्या कर ट्रक में लोड 25 लाख रुपये की दाल लूट ली गई। ट्रक स्वर्ण महल होटल के सामने खड़ा मिला और उसके अंदर ही चालक का शव पड़ा था। ट्रक में लगे जीपीएस सिस्टम से दाल गोदाम के अधिकारियों को ट्रक की जानकारी हुई। उन्होंने मंगलवार को इस बारे में पानीपत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर जांच कर रही है।
फरीदाबाद की विजय ट्रांसपोर्ट के मालिक सौरभ गोपाल ने बताया कि सुधीर (25) निवासी सिंकदरपुर, फिरोजाबाद यूपी दो माह पहले ही उनकी ट्रांसपोर्ट पर ट्रक चालक के रूप आया था। सुधीर ने रविवार को होडल से दिल्ली के निवासपुर के लिए ट्रक में 23.5 टन दाल लोड की थी। सुधीर को सोमवार दोपहर तक दिल्ली के निवासपुर स्थित दाल के गोदाम में पहुंचना था, लेकिन सुधीर निवासपुर, दिल्ली के दाल गोदाम में नहीं पहुंचा। मंगलवार देर शाम को गोदाम के अधिकारियों ने ट्रक में लगे जीपीएस सिस्टम से सुधीर के ट्रक की लोकेशन की जांच की। जांच में ट्रक की लोकेशन 12 घंटे से झट्टीपुर के पास मिली। गोदाम के अधिकारियों ने इसकी सूचना पानीपत पुलिस को दी। सूचना मिलने पर थाना समालखा पुलिस मौके पर पहुंची।
डीएसपी गौरखपाल राणा और एसएचओ नरेंद्र दहिया ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लावारिश अवस्था में खड़े ट्रक की जांच की तो ट्रक में ट्रक चालक सुधीर का शव मिला। सुधीर का शव खून से लथपथ हालत में था। ट्रक में लदी 23.5 टन दाल गायब थी। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर सिविल अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को वारदात के बारे में सूचित किया और शव को शवगृह में रखवाया। पुलिस की सूचना पर फरीदाबाद का ट्रासपोर्टर भी समालखा थाने में पहुंच गया। पुलिस ट्रांसपोर्टर से पूछताछ कर रही है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन
वर्जन
गांव झट्टीपुर के पास ट्रक में एक युवक का शव मिला है। युवक की तेजधार हथियार से हत्या की गई है। ट्रक से 23.5 टन दाल लदी थी। उसे लूट लिया गया है। दाल की कीमत करीबन 25 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल में भिजवा दिया है। मृतक के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
गौरखपाल राणा, डीएसपी समालखा।