फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Missing youth dies in road accident in Panipat of Haryana

पानीपत: चौबीस घंटे से लापता बेटे को सड़क हादसे मृत देखा तो पिता हो गया बेसुध

Wed, 22 Dec 2021 02:09 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 22 Dec 2021 02:09 AM IST
सार

जीटी रोड पर पीर बाबा के सामने गांव सिवाह के पास कार ने युवक को टक्कर मार दी। मौके पर ही युवक की मौत हाे गई।

विज्ञापन
Missing youth dies in road accident in Panipat of Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

हरियाणा के पानीपत में जीटी रोड पर पीर बाबा के सामने गांव सिवाह के पास एक कार चालक ने युवक को टक्कर मार दी और फरार हो गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक 24 घंटे से लापता था। उसका पिता भी ढूंढते-ढूंढते मौके पर पहुंचा तो अपनी ही बेटे का शव पड़ा देख बेसुध हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे किसी तरह संभाला और हादसे की डॉयल 112 पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया। 

विज्ञापन

 

यूपी के आजमगढ़ के गांव सिरसाल निवासी खरपतु पुत्र विश्वनाथ ने बताया कि वह हाल में गांव सिवाह में रहता है। उसका लड़का लालजीत (34) सनौली रोड स्थित एक फैक्टरी में काम करता था। गत 19 दिसंबर को वह काम खत्म कर दोपहर दो बजे फैक्टरी से घर पर आ गया था। इसके बाद वह खाना खाकर वापस चला गया था।

विज्ञापन

 

जब शाम तक वह घर नहीं लौटा, घर वाले परेशान हो गए। खोजबीन शुरू की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। सोमवार को वह जीटी रोड की तरफ गया तो एक लग्जरी गैरेज के सामने कुछ लोगों की भीड़ जमा थी। उसने पास जाकर देखा तो उसका बेटा लालजीत मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। उसके सिर, नाक और मुंह में गंभीर चोट लगी हुई थी, उसके मुंह से खून निकल रहा था। मौके पर उसकी मौत हो गई। जैसे ही घर पर यह सूचना पहुंची तो वहां पर चीख-पुकार मच गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है, पिता के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - इंस्पेक्टर अंकित नांदल, सेक्टर 29 थाना प्रभारी।

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

समालखा के गांव चुलकाना के अड्डे पर सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस को दी शिकायत में गांव अटैल निवासी बलराज ने बताया कि बेटा सोमवार की रात बाइक पर समालखा से घर के लिए निकला था। चुलकाना अड्डे के पास बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल होने के कारण बेटे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed