फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   mayor, brother arrest, police, panipat, haryana

मेयर का दूसरा भाई भी गिरफ्तार, मेयर की भी बढ़ी मुश्किलें

Fri, 28 Oct 2016 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Fri, 28 Oct 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
mayor, brother arrest, police, panipat, haryana
पानीपत - फोटो : पानीपत
पानीपत। पुलिस ने सतपाल राणा पर जानलेवा हमला करने के मामले में मेयर सुरेश वर्मा के भाई संजय वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। अब तक मेयर के दूसरे भाई समेत पांच आरोपियों की गिरफ्तारी कर चुकी है। मेयर की अब मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। वहीं सतपाल राणा के परिजनों ने पानीपत ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा को गुहार लगाकर मेयर की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन


पानीपत ग्रामीण विकास मोर्चा के प्रधान सतपाल राणा पर जानलेवा हमला करने के मामले में सीआईए टू ने पांचवें आरोपी संजय वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। संजय वर्मा मेयर सुरेश वर्मा का छोटा भाई है। पुलिस आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश करेगी। सीआईए-टू ने मेयर सुरेश वर्मा पर भी नकेल कसनी शुरू कर दी है। सीआइए-टू मेयर सुरेश वर्मा को भी किसी भी वक्त हिरासत में ले सकती है। आने वाले समय में मेयर वर्मा की मुसीबतें बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन


सतपाल राणा के परिजनों ने पुलिस पर भी मामले में मेयर वर्मा को बचाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। विदित है कि 16 अक्तूबर की रात डाबर कॉलोनी से वाल्मीकि जयंती कार्यक्रम से लौटते वक्त पानीपत ग्रामीण मोर्चा के प्रधान सतपाल राणा पर एक दर्जन अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया था। राणा का आरोप था कि उसको गोली मारने की भी कोशिश की गई थी। राणा को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने सतपाल राणा के बयानों पर मेयर सुरेश वर्मा व उसके भाइयों दलबीर वर्मा, आजाद वर्मा, धनपत वर्मा, विक्रम वर्मा, संजय वर्मा व विक्की को नामजद कर सात अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस अब तक मामले में आजाद वर्मा, संजय वर्मा, विक्की, बिंटू व सुखविंद्र को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन :::::::
सीआईए-टू ने मामले में संजय वर्मा नूरवाला बस स्टैंड से को गिरफ्तार कर लिया है। यह इस मामले में पांचवीं गिरफ्तारी है। पुलिस मेयर सुरेश वर्मा के खिलाफ जांच कर रही है। मेयर से भी पूछताछ की जा सकती है।
मनोज वर्मा, प्रभारी सीआईए-टू पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed