{"_id":"64344cd75f643d0be5061375","slug":"man-sentenced-to-10-years-for-attempting-to-rape-a-teenager-and-assaulting-her-with-a-brick-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat: किशोरी से दुष्कर्म के प्रयास और ईंट से हमला करने के दोषी को 10 साल की सजा, 55 हजार रुपये जुर्माना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Panipat: किशोरी से दुष्कर्म के प्रयास और ईंट से हमला करने के दोषी को 10 साल की सजा, 55 हजार रुपये जुर्माना
Mon, 10 Apr 2023 11:22 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 10 Apr 2023 11:22 PM IST
सार
अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुखप्रीत सिंह की अदालत ने फैसला सुनाया है। 55 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। शहर थाना क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी में 2020 में मामला दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
Demo Pic
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के पानीपत में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुखप्रीत सिंह की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने किशोरी के साथ दुष्कर्म के प्रयास और विरोध करने पर ईंट से हमला करने के दोषी को 10 साल की सजा सुनाई है। मामला शहर थानाक्षेत्र की एक कॉलोनी का है। दोषी पर 55 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना न देने पर दो साल की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन
शहर थानाक्षेत्र स्थित एक कॉलोनी की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 11 मई 2020 को रात 12 बजे लघुशंका के लिए वह घर के बाहर निकली थी। वापस लौटने लगी तो पड़ोस के गौरव ने उसका मुंह दबा लिया और उसे उठाकर कुछ दूरी पर ले गया।
विज्ञापन
वह उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। उसने शोर मचाया तो गौरव ने ईंट उठाकर उसके सिर पर मार दिया। परिजन दौड़कर आए तो उसने पुलिस में शिकायत देने पर उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी और उसके कपड़े लेकर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन
इन धाराओं में सुनाई सजा
धारा सजा जुर्माना जुर्माना न देने पर अतिरिक्त सजा
- पॉक्सो-4 10 साल 25 हजार दो साल
- पॉक्सो-8 03 साल 15 हजार एक साल
- 363 03 साल 15 हजार एक साल