फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Laborer was kidnapped and beaten after leaving work, accused including two spinning mill owner

Panipat: काम छोड़ने पर मजदूर का अपहरण कर पीटा, स्पिनिंग मिल मालिक समेत दो पर आरोप

Sun, 14 May 2023 09:52 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 14 May 2023 09:52 PM IST
सार

युवक का आरोप है कि दो चौकियों ने कार्रवाई नहीं की, इसराना थाना प्रभारी ने समझौते का दबाव बनाया।  इसराना थाने में जबरदस्ती बैठाने पर युवक ने एसपी को फोन किया, एसपी ने छोड़ने का आदेश दिया। 

विज्ञापन
Laborer was kidnapped and beaten after leaving work, accused including two spinning mill owner
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पानीपत में गोहाना रोड स्थित एक स्पिनिंग मिल में एक श्रमिक को बंधक बनाकर पीटने का मामला सामने आया है। किशनपुरा निवासी श्रमिक का आरोप है कि काम छोड़ने की रंजिश में मिल मालिक ने अपने पार्टनर संग मिलकर उसका कार में अपहरण कर लिया और मिल में ले जाकर जमकर पीटा। वह अपनी शिकायत लेकर पहले सेक्टर 29 थाने गया, जहां से उसे किशनपुरा चौकी भेज दिया गया।

विज्ञापन


चौकी प्रभारी ने क्षेत्राधिकार न होने का हवाला देते हुए उसे आठ मरला चौकी भेज दिया। वहां भी क्षेत्राधिकार न होने का हवाला देकर उसे वापस किशनपुरा चौकी भेज दिया गया। आरोप है कि इसराना थाने में बुलाकर उस पर समझौते का दबाव बनाया गया। वह राजी नहीं हुआ तो थाने में बैठाकर प्रताड़ित किया जाने लगा। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर उसे छोड़ा गया।
विज्ञापन


किशनपुरा निवासी डीके कुमार ने बताया कि वह पहले एक स्पिनिंग मिल में काम करता था। अब दूसरी मिल में मेंटेनेंस का काम करता है। पहले वाली मिल का मालिक उस पर वापस आने का दबाव बना रहा था। इसके लिए उसे 1.20 लाख रुपये एडवांस दिए। आठ मई को उसके मुख्य प्रबंधक ने फोन कर सिवाह गांव स्थित एक मिल में बुलाया। वह एक जानकार की बाइक लेकर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां मालिक और उसका पार्टनर मिला। उसने आरोप लगाया कि उसके पार्टनर ने जाते ही बाइक की चाबी छीन ली। उसका कार में अपहरण कर गोहाना रोड स्थित स्पिनिंग मिल में ले गए। जहां उसे कमरे में बंधक बना लिया और दोनों ने मिलकर उसकी पिटाई की। जेब से पर्स, हस्ताक्षर किए हुए चेक, डेबिट कार्ड निकाल लिए। कुछ दस्तावेजों पर उसके हस्ताक्षर करा लिए गए। उसके एक हजार रुपये निकाल लिए और उसे दोबारा सिवाह स्पिनिंग में ले गए। वहां उसे कमरे में बंद कर दिया। वह मौका पाकर वहां से भाग निकला।

एसपी को फोन किया तो पांच मिनट में छोड़ दिया-
डीके कुमार ने बताया कि वह शहर के थानों और चौकियों के चक्कर काटता रहा, लेकिन न्याय नहीं मिला। इस बीच उसे इसराना पुलिस ने बुला लिया। पुलिसकर्मियों ने उसे प्रताड़ित किया। उसने एसपी को फोन कर मामले की जानकारी दी। इसके पांच मिनट बाद ही थाने का एक मुलाजिम उसके पास आया और उसे छोड़ दिया। उसने मामले की शिकायत एसपी को दी है।

 
एक व्यक्ति ने फोन कर इसराना थाने में जबरदस्ती बैठाने की बात कही थी। मैंने थाना प्रभारी को फोन कर मामले की जानकारी ली। उसे छोड़ने का निर्देश दिया गया। पुलिस को मामले की निष्पक्ष जांच करने को कहा गया है। दोषी पर कार्रवाई की जाएगी। - अजीत सिंह शेखावत, एसपी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed