फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Husband hangs his wife in Panipat

पानीपत: नशे की गोलियां खिलाकर लिखवाया सुसाइड नोट, फंदे पर लटकाकर भागा पति, किया है प्रेम विवाह

Tue, 07 Dec 2021 09:27 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 07 Dec 2021 09:27 PM IST
सार

मामला न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का है। पीड़िता 15 दिन तक वेंटिलेटर पर रही। अब आरोपी पति और उसके भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन
Husband hangs his wife in Panipat
अस्पताल में उपचाराधीन महिला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा पानीपत में न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में पति ने पत्नी को पहले नशे की गोलियां खिलाई और फिर उससे सुसाइड नोट लिखवाया। इसके बाद पति ने उसे फंदे पर लटकाया और फरार हो गया। मां को लटका देख बेटी ने शोर मचाया तो पड़ोसियों ने आकर महिला को फंदे से उतारकर अस्पताल भिजवाया। घटना 26 नवंबर की है। विवाहिता 15 दिन तक वेंटिलेटर पर रही और अब उसने इस संबंध में आरोपी पति और उसके भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


सेक्टर 11-12 स्थित एनएचबीसी निवासी ममता चौहान ने बताया कि पहले पति से तलाक के बाद उसने 2013 में विकास नगर निवासी नीरज से प्रेम विवाह किया था। पहले पति के 13 वर्षीय बेटा और 10 वर्षीय बेटी है। दोनों बच्चों को पहले नीरज ने अपना लिया था लेकिन बाद में वह अपने भाइयों को बहकावे में आ गया। फिर उनके कहने पर उसके साथ मारपीट करने लगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः हरियाणा की बड़ी खबरें: किसानों को गृह मंत्रालय ने भेजा प्रस्ताव, फतेहाबाद में हेरोइन तस्करी के मामले में तीन काबू

विज्ञापन
विज्ञापन

जातिसूचक शब्द कहने का भी आरोप

पीड़िता ने आरोप लगाया कि वह अनुसूचित जाति से है। आरोप लगाते हुए कहा कि शादी के कुछ दिनों बाद पति और उसके भाइयों ने मिलकर उसे जातिसूचक शब्द कहे। पति उसे किराये के कमरे में ले जाकर रखने लगा, लेकिन वहां पर भी नीरज के भाई विकास और राजेश ने हस्तक्षेप करना शुरू कर दिया।

पानी में घोल कर नशीली दवाई पिलाई 

ममता ने आरोप लगाते हुए कहा कि नीरज 26 नवंबर को घर पर आया। पहले उसे पानी में घोल कर नशीली दवाई पिला दी। फिर जबरदस्ती सुसाइड नोट लिखवाया कि मैं अपनी मर्जी से सुसाइड कर रही हूं। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है। मेरे बच्चों का ख्याल रखाना। नोट लिखवाने के बाद पति ने उसके गले में फंदा डाला और जान से मारने की नीयत से उसे पंखे पर फंदे से लटका दिया और फरार हो गया। बेटी ने मुझे देखा तो शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाया। इसके बाद उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

पत्नी की शिकायत पति नीरज, उसके भाई राकेश और विकास के खिलाफ धारा 307, 313,328,323 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है, मामले की गहनता से जांच की जा रही है, जांच में जो भी दोषी होगा उसे गिरफ्तार किया जाएगा। - इंस्पेक्टर मंजीत सिंह, चांदनीबाग थाना प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed