{"_id":"574b3a124f1c1b0c291092a3","slug":"honor-killing-suicide-love-crime-panipat-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्महत्या नहीं बल्कि ऑनर किलिंग थी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आत्महत्या नहीं बल्कि ऑनर किलिंग थी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सनौली। गांव अधमी में खेत में संदिग्ध अवस्था में पेड़ पर लटके मिले युवक व युवती के शव के मामले में नया मोड़ आ गया है। युवक के परिजनों ने दोनों की मौत को ऑनर किलिंग बताया है।
युवक के परिजनों का आरोप है कि उनके बेटे व अपनी बेटी को आरोपियों ने मारकर पेड़ पर लटका दिया था, ताकि मामला आत्महत्या का लगे। परिजनों ने पूरे मामले की जांच को लेकर पुलिस को शिकायत दी है।
बुधवार को गांव अधमी में पेड़ पर लटके मिले युवक नसीम व युवती कुसुम के शवों को आत्महत्या मानकर पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया था।
विज्ञापन
चार दिन के बाद मृतक युवक नसीम के परिजनों ने दोनों की हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। नसीम के पिता असगर ने शिकायत में कहा कि बुधवार को यमुना नदी के रास्ते पर एक खेत में उसके बेटे नसीम और लड़की कुसुम का शव पेड़ पर लटका मिला था। दोनों की फंदे पर लटने की स्थिति इस बात की ओर इशारा करती है कि दोनों को मारा गया था।
दोनों के पैर जमीन पर लगे हुए थे। दोनों के गले में गला फंदा ढ़ीला था। युवती की गर्दन में फंदा सही प्रकार से लगा भी नहीं था। युवती के परिजनों ने दोनों को मारकर पेड़ पर लटका दिया, ताकि मामला आत्महत्या का लगे। पुलिस ने असगर की शिकायत पर दोबारा मामले की जांच शुरू कर दी है।
वर्जन-
उन्हें युवक के परिजनों की ओर से दोनों की हत्या की शिकायत मिली है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले में जल्द दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया जाएगा।
राजेश कुमार, एएसआई थाना बापौली