फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Havildar died while on duty in Panipat, personnel were patrolling on dial 112

Panipat: हवलदार की ड्यूटी के दौरान मौत, डायल 112 पर गश्त कर रहे थे जवान, चाय पीते वक्त हुआ था हाथ में दर्द

Mon, 22 May 2023 11:36 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 22 May 2023 11:36 AM IST
सार

सोनीपत के गांव लाठ निवासी संदीप ने बताया कि वो भी हरियाणा पुलिस में सिपाही है। उसका बड़ा भाई भगत भी हरियाणा में हवलदार था। उसकी तहसील कैंप पुलिस थाना क्षेत्र में डायल 112 पर ड्यूटी थी। वो रात साढ़े तीन बजे वो एसआई प्रमोद के साथ साथ गश्त कर रहा था। यहां वो गाड़ी में चाय पी रहा था। इसी वक्त उसके हाथ में दर्द हुआ।

विज्ञापन
Havildar died while on duty in Panipat, personnel were patrolling on dial 112
पुलिस के जवान की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पानीपत में डायल 112 पर गश्त करते वक्त हवलदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्राथमिक जांच में हवलदार की मौत का कारण ह्दयघात माना गया है। मौत से पहले हवलदार के चाय पीते वक्त हाथ में दर्द हुआ था। उसे सिविल अस्पताल लाया गया था जहां उसकी मौत हो गई। सिटी थाना पुलिस ने परिजनों के बयानों पर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन


गश्त के दौरान हुआ हाथ में दर्द
सोनीपत के गांव लाठ निवासी संदीप ने बताया कि वो भी हरियाणा पुलिस में सिपाही है। उसका बड़ा भाई भगत भी हरियाणा में हवलदार था। उसकी तहसील कैंप पुलिस थाना क्षेत्र में डायल 112 पर ड्यूटी थी। वो रात साढ़े तीन बजे वो एसआई प्रमोद के साथ साथ गश्त कर रहा था। यहां वो गाड़ी में चाय पी रहा था। इसी वक्त उसके हाथ में दर्द हुआ। एसआई प्रमोद उसे लेकर सिविल अस्पताल में आए। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे इंजेक्शन लगाया। सुबह चार बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक जांच में हवलदार भगत सिंह की मौत का कारण ह्दयघात माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed