{"_id":"6041d2208ebc3e8ca1058c05","slug":"haryanavi-singer-vikas-kumar-gets-threatned-at-panipat-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा : 'हट जा ताऊ पाछे नै' फेम गायक विकास कुमार को मिली धमकी, शराब पीने से मना करने पर हाथापाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हरियाणा : 'हट जा ताऊ पाछे नै' फेम गायक विकास कुमार को मिली धमकी, शराब पीने से मना करने पर हाथापाई
Fri, 05 Mar 2021 12:10 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 05 Mar 2021 12:10 PM IST
विज्ञापन
हरियाणवी गायक विकास कुमार से हाथापाई।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के प्रसिद्ध गायक विकास कुमार के साथ हाथापाई करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। मामला पानीपत के जीटी रोड स्थित एमपीएम स्टोर पर बुधवार आधी रात का है। बता दें कि विकास कुमार अपने गीत हट जा ताऊ पाछे नै से प्रसिद्ध हुए थे।
विज्ञापन
विकास ने बताया कि वह बुधवार रात 12 बजे सैंडविच लेने के लिए गए थे। वहां कुछ युवकों ने उन्हें शराब ऑफर किया। मना करने पर उन्होंने विकास को जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवकों को थाने लेकर गई, जहां युवकों ने माफी मांग ली। कलाकार ने बताया कि उनका समझौता हो गया है।
विज्ञापन
विकास कुमार पानीपत के मॉडल टाउन निवासी हैं। जानकारी के अनुसार, जब विकास सैंडविच लेने के लिए गए थे तो उनके साथ गनमैन भी था। वह सैंडविच लेकर चलने लगे तो एक युवक आया और खुद को फौजी बताने लगा। युवक ने कहा कि उसके बाकी साथी ऊपर बैठे हैं, जो सेल्फी लेना चाहते हैं। वह युवक के साथ ऊपर चले गए।
विज्ञापन
वहां सभी युवकों ने विकास के साथ सेल्फी ली। इसके बाद वह चलने लगे तो एक युवक ने शराब ऑफर की, लेकिन विकास ने मना कर दिया। आरोप है कि इसी बात पर दूसरे युवक ने विकास का कॉलर पकड़ लिया और उनके साथ हाथापाई करने लगा।
शोर सुनकर विकास का गनमैन और उनके साथी ऊपर पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी हाथापाई की। इसके बाद स्टोर संचालक ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवकों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। वहां पर युवकों ने कुछ समय के बाद विकास से माफी मांग ली।