फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Haryana: The youth committed suicide by hanging himself, had a love marriage in March 2023

Haryana: युवक ने फंदा लगाकर दी जान, मार्च 2023 में किया था प्रेम विवाह, सुसाइड नोट में लगाए गंभीर आरोप

Wed, 21 Aug 2024 07:55 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 21 Aug 2024 07:55 PM IST
सार

लड़की व उसकी मां ने युवक को एक करोड़ रुपये लाकर दिखाने की बात कही थी। जिससे वह परेशान था। साथ ही लड़की के पुलिस वाले मौसा पर भी धमकाने के आरोप हैं। प्रेम विवाह के बाद युवक को लड़की, उसकी मां व उसके मौसा ने मानसिक रूप से परेशान किया।

विज्ञापन
Haryana: The youth committed suicide by hanging himself, had a love marriage in March 2023
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के पानीपत के सेक्टर 13-17 में पुलिस थाने के पास शराब के ठेके के पास एक युवक ने पेड़ पर फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला खत्म कर ली। एक कथित सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसके अनुसार युवक ने 26 मार्च 2023 को प्रेम विवाह किया था।

विज्ञापन


वे इसके बाद अलग रह रहे थे। वह अब अपनी पत्नी को लाना चाहता था। उसकी पत्नी व उसकी मां ने उसको एक करोड़ रुपये लाकर दिखाने की बात कही। कथित सुसाइड नोट लड़के की जेब से मिला है। 
विज्ञापन


उसने सुसाइड नोट में अपनी पत्नी के मौसा जोकि पुलिस में है पर धमकी देने के आरोप लगाए हैं। आरोप है कि उसको प्रताड़ित किया गया। इससे आहत होकर उसने फंदा लगाकर जान दे दी। जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार अपनी पत्नी, उसकी मां व उसके मौसा को ठहराया है। परिजनों ने सेक्टर 13-17 थाना पुलिस ने तीनों के खिलाफ शिकायत दी है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाटल रोड स्थित पूजा विहार कॉलोनी निवासी धर्मपाल ने बताया कि वह उसका बेटा शोभित (22) तीन बहनों का इकलौता भाई था। शोभित से बड़ी उसकी तीन बेटियां मनीषा, प्रियंका व रेणू हैं। शोभित सेक्टर 13-17 में एक शराब ठेके पर सेल्समैन था। शोभित मंगलवार सुबह काम पर गया था।

वह रात को घर नहीं आया। उन्होंने अपने स्तर पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका भेद नहीं लगा। सुबह उन्हें सूचना मिली कि सेक्टर 13-17 में शराब ठेके के पास पेड़ पर शोभित का शव फंदे से लटका हुआ है। वे सूचना मिलते ही वहां पहुंचे। पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। उसकी जेब में एक सुसाइड नोट मिला।

सुसाइड नोट में शोभित ने अपनी मौत का जिम्मेदार एनएफएल कॉलोनी निवासी मनीषा, उसकी मां रीना टीनू राठी व मनीषा के सब इंस्पेक्टर मौसा रमेश को बताया है। इनकी प्रताड़ना से परेशान होकर शोभित ने अपनी जीवनलीला समाप्त की। उन्होंने इनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है।

क्या लिखा है सुसाइड नोट में
मैं शोभित पुत्र धर्मपाल निवासी पूजा विहार कॉलोनी, जाटल रोड का रहने वाला हूं। मेरी लव मैरिज 26 मार्च 2023 को मनीषा निवासी एनएफएल कॉलोनी के साथ पानीपत कोर्ट में हुई थी। मैंने उसको अब अपने घर लाने के लिए उसकी मां रीना टीनू से बात की थी। मनीषा व उसकी मां रीना टीनू ने उसको एक करोड़ रुपये लाकर दिखाने की बात कही। इससे वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। मनीषा का मौसा रमेश पुलिस में हैं। उसने उसके (शोभित) मामा राजेंद्र को 18 अगस्त को समालखा पुलिस थाना में बुलाकर धमकाया। उसने कहा कि इनकी लव मैरिज कैंसिल करवाओ नहीं तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना। उन्होंने जो भी कहा मैंने 20 अगस्त को वह कोर्ट में लिखकर दे दिया। इसके बाद भी उसको इतना प्रताड़ित किया कि वह जान देने को मजबूर हो गया।  नोट में उसने लिखा कि मेरी मौत के जिम्मेदार, मनीषा, उसकी मां रीना टीनू राठी व रमेश हैं। मुझे राजेंद्र मामा जी, माता जी, पापा जी, मेरी बहनों, मेरे भाइयों माफ कर देना, मैं जिंदगी से हार गया।


सेक्टर 13-17 पुलिस थाना प्रभारी हिमांशू ने बताया कि सुसाइड नोट को जांच के लिए मधुबन फोरेंसिक लैब भेज दिया है। लड़की, उसकी मां व उसके सब इंस्पेक्टर मौसा पर केस दर्ज कर लिया है। जल्द इनको गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed