{"_id":"65eca2f7e53d1c7db90b56dc","slug":"haryana-soldier-beaten-in-bathinda-express-from-sonipat-to-ganaur-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: बठिंडा एक्सप्रेस में सोनीपत से गन्नौर तक फौजी की पिटाई, जवान बोला- सीट पर जगह देने के लिए कहा था","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: बठिंडा एक्सप्रेस में सोनीपत से गन्नौर तक फौजी की पिटाई, जवान बोला- सीट पर जगह देने के लिए कहा था
Sat, 09 Mar 2024 11:27 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, समालखा, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, समालखा, पानीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 09 Mar 2024 11:27 PM IST
सार
जवान बोला कि सीट पर जगह देने के लिए कहा तो यात्रियों ने गाली गलौज और मारपीट की। यात्री बोले कि लड़की से बदतमीजी कर जबरन बैठने की कोशिश करने पर कहासुनी हुई। समालखा पुलिस ने मामले में कहा कि हमारे क्षेत्राधिकार में नहीं है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बठिंडा एक्सप्रेस में सीट को लेकर हुए झगड़े में कुछ सवारियों ने आर्मी के एक जवान को बुरी तरह से पीट दिया। डायल-112 पुलिस ने समालखा रेलवे स्टेशन पर फौजी और मारपीट करने वालों को पकड़ कर राजकीय रेलवे पुलिस चौकी के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
समालखा रेलवे पुलिस चौकी में पहुंचे घायल जवान मोहन लाल ने बताया कि वह गांव देहरा का निवासी है। शनिवार को वह सोनीपत से समालखा आने के लिए बठिंडा एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे में सवार हुआ। भीड़ की वजह से उसने सीट पर बैठे हुए यात्रियों से बैठाने की बात कही तो उन्होंने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। 5-6 लोगों ने उसके साथ गन्नौर तक मारपीट की। आरोप है कि उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया।
विज्ञापन
उधर, मथुरा में शादी समारोह में शिरकत कर वापस पटियाला पंजाब जा रहे नरविंद्र ने बताया कि अपने आपको फौजी बताने वाले व्यक्ति ने सीट पर बैठी लड़की से बदतमीजी कर जबरन बैठने की कोशिश की, जिसे लेकर कहासुनी हुई। उसने समालखा रेलवे स्टेशन पर पहले से ही 10-12 लोगों को फोन कर बुलाया था, जहां गाड़ी रुकते ही उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
डायल 112 पर फोन करने पर पहुंची पुलिस ने झगड़े को शांत किया और दोनों पक्षों को समालखा रेलवे स्टेशन पर उतार कर पुलिस चौकी में लाया गया। इस संदर्भ में रेलवे पुलिस चौकी प्रभारी जसबीर सिंह ने बताया कि यह झगड़ा सोनीपत से शुरू होकर गन्नौर तक हुआ है, जो उनके क्षेत्राधिकार में नहीं है। सोनीपत रेलवे थाना प्रभारी को फोन पर झगड़े की जानकारी दी गई है।