{"_id":"65e7604ac0d9dd60af00b4b3","slug":"haryana-minor-reaches-child-marriage-prohibition-office-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: बाल विवाह निषेध कार्यालय पहुंची नाबालिग, बोली-नहीं करनी अभी शादी, दबाव बनाने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: बाल विवाह निषेध कार्यालय पहुंची नाबालिग, बोली-नहीं करनी अभी शादी, दबाव बनाने का आरोप
Tue, 05 Mar 2024 11:41 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 05 Mar 2024 11:41 PM IST
सार
पानीपत में एक नाबालिग बाल विवाह निषेध कार्यालय पहुंची। बोली अभी शादी नहीं करनी है। जबरन दबाव बनाने का आरोप लगाया गया है। माता-पिता बोले कि रिश्ते में मामा लगने वाले प्रेमी से शादी करना चाहती है।
विज्ञापन
बाल विवाह निषेध अधिकारी रजनी गुप्ता के कार्यालय में पहुंची
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के पानीपत के पुराना औद्योगिक क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली एक कॉलोनी की लड़की मंगलवार को बाल विवाह निषेध अधिकारी रजनी गुप्ता के कार्यालय में पहुंची। उसने शिकायत देते हुए कहा कि वह 16 साल की है और उसके मां-बाप जबरदस्ती शादी करवाने चाहते हैं।
विज्ञापन
अधिकारी ने मां-बाप को कार्यालय बुलाकर पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उनकी बेटी रिश्ते में लगने वाले अपने मामा से प्रेम विवाह करनी चाहती है, वे ऐसा नहीं होने देंगे, इसलिए उन्होंने लड़की को शादी के नाम से डराया था ताकि वो मामा से प्रेम विवाह करने की जिद छोड़ दे लेकिन वो नहीं मान रही है। फिलहाल दोनों के बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
बाल विवाह निषेध अधिकारी रजनी गुप्ता ने बताया कि उनके कार्यालय में चार मार्च की दोपहर को पुराना औद्योगिक क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली एक कॉलोनी की लड़की आई थी। उसने बताया कि उसकी उम्र 16 साल है। उसके मां-बाप उसकी जबरदस्ती शादी करवाने की कोशिश कर रहे हैं। माता-पिता ने पांच दिन में उसकी शादी करने को कहा है। अगर वो शादी नहीं करेगी तो अच्छा नहीं होगा। उन्होंने लड़की की ये बात सुनकर उसके पिता से संपर्क कर कार्यालय बुलाया गया।
विज्ञापन
लड़की के माता-पिता दोनों कार्यालय पहुंचे, जहां उनके सामने लड़की की शिकायत के बारे में बताया। इस पर मां-बाप ने बताया कि घर के सामने ही रिश्ते में मामा लगने वाला युवक रहता है, जिससे उसकी लड़की पिछले काफी समय से फोन पर बातचीत करती है। वह उसी से शादी करने की जिद पर अड़ी है।
अगर, लड़की ने इस तरह का कदम उठा लिया, तो सामाजिक तौर पर वे इसे बर्दाश्त नहीं कर पाएंगे। इसी डर से उसकी पढ़ाई भी छुड़वानी पड़ी। वे जानते हैं कि लड़की की बालिग होने पर ही शादी करनी है, लेकिन पहले भी वह एक दिन के लिए घर से लापता हो गई थी, इसी डर से उसे शादी के नाम से सिर्फ डराया था। इस दौरान लड़की ने अपने परिजनों के साथ घर जाने से मना कर दिया। जिसके बाद अधिकारी ने बाल कल्याण समिति के माध्यम से लड़की को सेंटर में भिजवाया।