फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Haryana: Dead body of mason found at home in Panipat

हरियाणा: पानीपत में घर पर मिला राजमिस्त्री का शव, बेटे ने लगाए हत्या के आरोप

Mon, 02 Oct 2023 11:37 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 02 Oct 2023 11:37 PM IST
सार

पानीपत में कश्यप कॉलोनी में राज मिस्त्री का शव उसके किराए के मकान में मिला है। पुलिस ने फिलहाल मामले में 174 के तहत कार्रवाई की है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगामी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
Haryana: Dead body of mason found at home in Panipat
demo pic

विस्तार

हरियाणा के पानीपत में जाटल रोड स्थित कश्यप कॉलोनी में एक राजमिस्त्री का शव उसके किराए के कमरे में मिला है। मृतक के बेटे ने दो नामजदों पर मिस्त्री की हत्या करने के आरोप लगाए हैं। शव पर चोट के निशान नहीं हैं। पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान पर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने मामले में 174 के तहत कार्रवाई की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन


रोहतक की शिव कॉलोनी निवासी अंकित कुमार ने बताया कि उसके पिता धर्मबीर (48) पेशे से राजमिस्त्री थे। वो एक माह पहले कश्यप कॉलोनी में किराए पर रहने के लिए थे। उसके पिता अपने जानकार की फैक्टरी का निर्माण कर रहे थे। वह तीन भाई बहन है। उसके पिता धर्मबीर की शेरा व फूल सिंह नाम के व्यक्ति से कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन


इन दोनों ने रविवार शाम को उसके पिता की पिटाई कर दी थी। रात को पिटाई के कारण उसके पिता धर्मबीर की मौत हो गई। उसकी मांग है कि आरोपियों पर कार्रवाई की जाए। वहीं दूसरी ओर मामले के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर बलवान सिंह का कहना है कि शव पर चोट के निशान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले में 174 के तहत कार्रवाई की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed