फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Fire broke out in electronic shop in Panipat, incident happened near office of urban MLA

Panipat: इलैक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, शहरी विधायक के कार्यालय के पास हुई घटना, शॉर्ट सर्किट का अंदेशा

Fri, 21 Apr 2023 12:36 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 21 Apr 2023 12:36 PM IST
सार

पानीपत में एक इलैक्ट्रॉनिक दुकान में आग लगने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि घटना शहरी विधायक विज के कार्यालय के पास हुई है। वहीं, दुकानदार को कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।

विज्ञापन
Fire broke out in electronic shop in Panipat, incident happened near office of urban MLA
मौके पर मौजूद दमकल विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पानीपत के जीटी रोड पर शहरी विधायक विज के कार्यालय के साथ एक इलैक्ट्रॉनिक दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग को देख दुकान में काम करने वाले मजदूरों ने बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की बढ़ती लपटे देख उन्होंने मामले की सूचना दमलक विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


दमकल अधिकारी भी मौके पर पहुंचे
श्री गीता इलैक्ट्रॉनिक दुकान के मालिक के बेटे पारस व विवेक ने बताया कि वह सुबह 10 बजे दुकान पर पहुंचे और इलैक्ट्रिसिटी चालू की तो शॉर्ट सर्किट से दुकान में पड़े वेस्ट मेटेरियल( थर्माकोल, गत्ता आदि) में आग लग गई। धुआ उठते देख उन्होंने काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग बढ़ती गई, जिसके बाद उन्होंने मामले की सूचना दमकल विभाग को दी।
विज्ञापन


वेस्ट मैटेरियल में आग लगी
जिला दमकल अधिकारी रामेश्वर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही लालबत्ती केंद्र से दमकल की दो गाडिय़ा मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। महज 15 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि वेस्ट मैटेरियल में आग लगी थी, दुकानदार को कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed