{"_id":"6368ea576e084422892f3f1f","slug":"farmer-shot-dead-in-village-hathwala-of-samalakha-of-panipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat: आठ वर्ष की सजा काट जमानत पर छूटे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, हथवाला गांव की वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Panipat: आठ वर्ष की सजा काट जमानत पर छूटे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, हथवाला गांव की वारदात
Mon, 07 Nov 2022 04:52 PM IST
निवेदिता वर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 07 Nov 2022 04:52 PM IST
सार
ललित की छाती और जांघ में गोली लगी। इससे वह मौके पर गिर गया। चाचा और ताऊ के लड़के उसे उठाकर अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन वह खेत भी पार नहीं कर पाए, तब तक ललित की मौत हो गई।
विज्ञापन
किसान की हत्या।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के पानीपत जिले के समालखा हलके के गांव हथवाला गांव में हत्या के मामले में आठ वर्ष की सजा काटकर जमानत पर बाहर आए एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने उत्तर प्रदेश के बागपत जिले की ओर से कई राउंड फायर किए और फरार हो गए। हत्या के कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। मामले में जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार, हथवाला गांव निवासी ललित त्यागी (36) खेतों में फसल की बुआई में लगा हुआ था। दोपहर में काम खत्म करने के बाद अपने चाचा और ताऊ के बेटों के साथ यमुना खादर में बनी हौद में नहाने चला गया। इस दौरान उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से लगे गांव की ओर से कई राउंड फायर किए गए।
विज्ञापन
ललित की छाती और जांघ में गोली लगी। इससे वह मौके पर गिर गया। चाचा और ताऊ के लड़के उसे उठाकर अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन वह खेत भी पार नहीं कर पाए, तब तक ललित की मौत हो गई। पुलिस ने ललित के शव को सिविल अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है।
विज्ञापन
मार्च में जमानत पर आया था बाहर
वर्ष 2014 की जनवरी के पहले सप्ताह में हथवाला गांव के सरपंच नीरज त्यागी उर्फ टाटू की डिकाडला और हथवाला गांवों के बीच रास्ते में हत्या कर दी गई थी। इसमें ललित त्यागी का नाम आया था। अदालत ने इस मामले में ललित समेत 16 लोगों को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई थी। ग्रामीणों के मुताबिक आठ वर्ष तक जेल में रहने के बाद वह गत मार्च में जमानत पर बाहर आया था।
जमीन का विवाद भी आ रहा सामने
हत्या की वजह में जमीन का विवाद भी सामने आ रहा है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं है। परिजनों का कहना है कि जमीन का कोई विवाद नहीं था। वहीं कुछ ग्रामीणों ने बताया कि 20 दिन पहले बागपत के छपरौली गांव के रहने वाले करीब 30 लोग गांव आए थे। ये लोग गांव के कई घरों में गए और जमीन पर अपना हक जताते हुए कहा था कि उस पर बुआई नहीं करें। जिस जमीन पर वे लोग अपना हक जता रहे थे, उस पर गांव के कई लोग खेती करते आए हैं। ललित ने सोमवार को ही खेत में बुआई शुरू की थी और उसे गोली मार दी गई। ऐसे में हत्या को इस मामले से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
हत्या के बाद शव को घर ले गए थे परिजन, फिर पहुंची पुलिस
ललित की हत्या की सूचना मिलने पर अन्य परिजन भी खेत में पहुंच गए और उसके शव को घर ले गए थे। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। परिजनों को काफी समझाकर पुलिस शव लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल ला सकी।
शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। हत्या की वजह का अभी पता नहीं चल सका है। पूछताछ की जा रही है। - सुनील कुमार, थाना प्रभारी, समालखा