फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   expert inspector came to solve the mysetry, liquor business, crime, liquor mafia, panipat

शराब के गोरख धंधों के भंडाफोड़ के लिए एक्साइज विभाग ने बुलाया एक्सपर्ट इंस्पेक्टर

Sun, 24 Jul 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला,पानीपत Updated Sun, 24 Jul 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
पानीपत। जिले में फैले शराब के गोरखधंधे के मद्देनजर आबकारी एवं कराधान विभाग ने कलेक्टर को पत्र लिख एक एक्सपर्ट की मांग की है। एक्सपर्ट इंस्पेक्टर के अनुभव के सहारे आबकारी एवं कराधान विभाग अपनी नैया पार लगाने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन


सेक्टर 29 से डेढ़ करोड़ की अवैध शराब और हरिनगर से नकली शराब की फैक्टरी का भंडाफोड़ होने के बाद विभाग ने यह कदम उठाया है। आबकारी एवं कराधान विभाग की मांग पर कलेक्टर ने करनाल से एक एक्सपर्ट इंस्पेक्टर को चार माह के लिए पानीपत नियुक्त किया है।
विज्ञापन


जिले में शराब के अवैध धंधे पर नकेल कसने के लिए आबकारी एवं कराधान विभाग ने इंस्पेक्टर सुभाष कौशिक को चार माह के लिए पानीपत नियुक्त किया है। इंस्पेक्टर सुभाष कौशिक पर जिले के सभी शराब के अवैध धंधों की पहचान करने की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग ने यह फैसला दो जुलाई को सेक्टर-29 से अवैध शराब के मामले और हरिनगर से नकली शराब की फैक्टरी के भंडाफोड़ के बाद लिया। इंस्पेक्टर सुभाष कौशिक ने पानीपत में चार्ज संभालते ही सेक्टर 25 स्थित देसी शराब के एल-13 पर छापा मारकर नकली होलोग्राम लगी 298 पेटी शराब पकड़ी थी।  

शराब की गहनता से जानकारी रखते है एक्सपर्ट
आबकारी एवं कराधान विभाग के एक्सपर्ट को शराब के धंधे की गहनता से जानकारी होती है। एक्सपर्ट शराब की बोतल को देखकर ही बता सकता है कि शराब असली है कि नकली। बोतल पर लगने वाले स्टीकर, होलोग्राम,  सील, डिजिट और बोतलों के ढक्कनों पर बने लेयर की एक्सपर्ट को पूरी जानकारी होती है।

देसी शराब के ठेकों पर बिक रही अंग्रेजी शराब
जिले के गांवों में स्थित देसी शराब के ठेकों पर अंग्रेजी शराब भी धड़ल्ले से बिक रही है। इन ठेकों पर अंकुश लगाना विभाग की सबसे बड़ी चुनौती है। एक्सपर्ट ने शहर में विभिन्न ठेकों का निरीक्षण शुरू कर दिया है। विभाग शहर में ठोस कार्रवाई की योजना बना रहा है।


वर्जन ::::::
पानीपत से लगातार अवैध शराब के मामले सामने आ रहे थे। जिले में अवैध शराब के धंधे पर अंकुश लगाने के लिए एक्सपर्ट इंस्पेक्टर सुभाष कौशिक को पानीपत बुलाया गया है। चार माह तक एक्सपर्ट इंस्पेक्टर पानीपत में ही अपनी सेवाएं देंगे। अवैध शराब के धंधे के खिलाफ आबकारी एवं कराधान विभाग एक्सपर्ट की देखरेख में बड़ा आपरेशन चला रहा है।
एनके ग्रेवाल, डीईटी पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed