फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   During vehicle checking at Panipat toll plaza, Activa driver slapped home guard

Panipat: एक्टिवा रोकने पर चालक ने होमगार्ड को मारे थप्पड़, कहा-तेरा इंस्पेक्टर भी नहीं रुकवा सकता

Sun, 14 May 2023 12:35 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 14 May 2023 12:35 PM IST
सार

संजय कॉलोनी निवासी कृष्ण ने बताया कि वह पांच साल से पानीपत जिले में होमगार्ड की नौकरी कर रहा है। वह एक माह से उसकी ड्यूटी बाबरपुर थाने में लगी हुई है। जिसके तहत वह शनिवार को उप निरीक्षक अब्दुल, एएसआई कर्म सिंह, हेड कांस्टेबल रिषी, राजकुमार, राकेश के साथ टोल टैक्स  पर करनाल से पानीपत लेन पर वाहन चेकिंग कर रहे थे।

विज्ञापन
During vehicle checking at Panipat toll plaza, Activa driver slapped home guard
पानीपत टोल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

पानीपत टोल प्लाजा पर वाहन चेकिंग के दौरान एक एक्टिवा चालक ने होमगार्ड को थप्पड़ जड़ दिए और कहा कि मुझे तेरा इंस्पेक्टर भी नहीं रुकवा सकता। युवक ने दो महिलाओं को मौके पर बुला लिया। महिलाओं ने भी होमगार्ड के साथ गाली-गलौज की और उसकी वर्दी फाड़ दी। मौके पर जमा भीड़ ने होमगार्ड को छुड़वाया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। होमगार्ड ने मेडिकल कराकर मामले की शिकायत सेक्टर 13-17 थाना पुलिस को दी है, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


संजय कॉलोनी निवासी कृष्ण ने बताया कि वह पांच साल से पानीपत जिले में होमगार्ड की नौकरी कर रहा है। वह एक माह से उसकी ड्यूटी बाबरपुर थाने में लगी हुई है। जिसके तहत वह शनिवार को उप निरीक्षक अब्दुल, एएसआई कर्म सिंह, हेड कांस्टेबल रिषी, राजकुमार, राकेश के साथ टोल टैक्स  पर करनाल से पानीपत लेन पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच सेक्टर 18 की तरफ से एक युवक बिना हेलमेट के काले रंग की स्कूटी पर सवार होकर आया, जो पुलिस चेकिंग को देखकर वापस करनाल की तरफ गलत दिशा में भागने लगा। उसने रोकने की कोशिश की तो युवक ने एक्टिवा रोक कर उसके साथ गाली-गलौज की। उसे कहा कि एक्टिवा को तो तेरा इंस्पेक्टर भी नहीं रुकवा सकता, तूने कैसे रुकवाई, साथ ही उसके मुंह पर तीन थप्पड़ मारे। साथी पुलिसकर्मी आए और उसे छुड़ाया। 
विज्ञापन


युवक ने बुलाई दो महिलाएं, जिन्होंने होमगार्ड को पीटा 
कृष्ण ने बताया कि उसके साथी पुलिसकर्मियों ने मौके पर एंबुलेंस बुला ली। वह एंबुलेंस में बैठने लगा तो इसी बीच दो महिलाएं आ गई, जिन्होंने आते ही उसके साथ हाथापाई करनी शुरू कर दी। उसे थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। उसकी वर्दी फाड़ दी। मौके पर भीड़ इकट्ठा हुई, जिन्होंने युवक और महिलाओं को धमकाया, जिसके बाद वह जान से मारने की धमकी देकर मौके पर ही स्कूटी छोड़कर भाग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed