{"_id":"94e3aa1c818985c0d5dc8dee9918aed8","slug":"drown-in-river-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवन सामग्री प्रवाहित करने आए भाई की नहर में डूबने से मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हवन सामग्री प्रवाहित करने आए भाई की नहर में डूबने से मौत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
Updated Mon, 18 Jan 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली पैरलल नहर में छोटे भाई की मौत की छह माही के हवन की राख प्रवाहित करने आए करनाल के गांव बाल रांगडान निवासी एक युवक की नहर में डूबने से मौत हो गई।
उसका शव सोमवार सुबह रिफाइनरी के समीप दिल्ली पैरलल नहर से बरामद किया है। चिकित्सकों ने शव को जांच के बाद पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घटना 11 जनवरी दोपहर तीन बजे की है। शीशपाल (40) निवासी गांव बाल रांगडान छोटे भाई संजीव की मौत के बाद छह माही पर किए हवन की राख प्रवाहित करने के लिए गया था।
विज्ञापन
शीशपाल एक हाथ और पैर से अशक्त था। अंत्येष्टी प्रवाहित करते वक्त शीशपाल का पैर फिसल गया और वह नहर में जा गिरा। स्थानीय लोगों ने शीशपाल को बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन उनको हाथ नहीं लगा। देर रात तक शीशपाल की खोजबीन के बाद भी उसका सुराग नहीं लग पाया।
पुलिस और ग्रामीण शीशपाल उसकी लगातार तलाश कर रहे थे। सोमवार सुबह शीशपाल का शव नेफ्था प्लांट के समीप दिल्ली पैरलल नहर में झाड़ियों में फंसा मिला।
बोहली चौकी पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल में भिजवाया और उसके परिजनों को सूचित किया। चिकित्सकों ने जांच के बाद शव को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि शीशपाल के छोटे भाई संजीव की तीन माह पहले बीमारी से मौत हो गई थी। 11 जनवरी को उसकी घर में उसकी छह माही पर हवन किया गया था।