फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Delhi youth who returned from Canada after five years committed suicide by hanging himself in Panipat

Panipat: पांच साल बाद कनाडा से लौटे दिल्ली के युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, एक माह बाद होनी थी शादी

Sun, 12 Mar 2023 05:02 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 12 Mar 2023 05:02 PM IST
सार

कनाडा से लौटा युवक शनिवार शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। परिजनों ने तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। रविवार दोपहर को उसका शव थर्मल के खाली प्लाट में लटका हुआ मिला। 

विज्ञापन
Delhi youth who returned from Canada after five years committed suicide by hanging himself in Panipat
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पानीपत थर्मल कॉलोनी के खाली प्लाट में दिल्ली के 28 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक पानीपत में प्लाट खरीदने के लिए चार दिन पहले अपने मामा के घर आया था। युवक की एक माह के अंदर ही शादी होनी थी। वह पांच साल बाद कनाडा से भारत लौटा था। रविवार को शव फंदे पर लटका देख मामा ने परिजनों और पुलिस के सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवाया।

विज्ञापन


चार दिन पहले मामा के घर थर्मल कॉलोनी में आया था युवक
थर्मल कर्मचारी अरुण धवन ने बताया कि उसका दोस्त शिवकुमार अक्टूबर 2020 को थर्मल से रिटायर्ड हो चुका है। रिटायरमेंट के बाद वह परिवार सहित दिल्ली चला गया। शिवकुमार का बेटा प्रकाश(28) चार दिन से पहले पानीपत थर्मल निवासी अपने मामा के घर आया हुआ था। वह शनिवार शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। परिजनों ने तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। रविवार दोपहर को उसका शव थर्मल के खाली प्लाट में लटका हुआ मिला। 
विज्ञापन


पांच साल बाद कनाड़ा से भारत आया था प्रकाश
परिजनों ने बताया कि पांच साल पहले प्रकाश स्टडी विजा पर कनाडा गया था। इसके बाद वह वहीं पर काम करने लगा था। अब पांच साल बाद वह कनाडा से भारत लौट कर आया था। पानीपत में प्लाट खरीदने के लिए वह वह अपने मामा के घर आया था। यहां उसका रिश्ता भी तय हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कनाड़ा से आने के बाद रहता था गुमशुम
परिजनों ने बताया कि कनाडा से आने के बाद से ही वह गुमसुम रहता था। वह हमेशा परेशान लगता था। पूछने पर कभी कारण नहीं बताया। दो दिन के भीतर लड़की वालों के यहां जाकर रिश्ते के लिए सभी रस्में निभानी थी। आगामी एक  माह में उसकी शादी भी होनी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed