फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Delhi woman sold in Aatta

दिल्ली की महिला को आट्टा में बेचा, डॉक्टर समेत आठ फंसे

Wed, 28 Oct 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला पानीपत Updated Wed, 28 Oct 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के दिल्ली से एक महिला को लाकर आट्टा गांव में बेचने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला यहां पर मार्च माह से रह रही है। उसने पुलिस को शिकायत में दुराचार व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर एक डॉक्टर व तीन महिलाओं समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना पुलिस ने आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार करने की बात कही है।
विज्ञापन


मामला थाना समालखा के आट्टा गांव का है। पुलिस महिला हेल्पलाइन पर मिली सूचना के आधार पर गांव में पहुंची। पुलिस ने एक मकान से एक महिला को बरामद कर उसके बयान दर्ज किए। पीड़िता ने बताया कि वह मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली है। दिल्ली की मंगोलपुरी निवासी आरती एवं मीना ने उसे पानीपत में बचे दिया। यहां से उसे एक महिला को बेच दिया। उस महिला ने पीड़िता को डिडाली, शामली के राहुल को डेढ़ लाख रुपये में बेच दिया। बाद में राहुल ने उसे आट्टा गांव निवासी सुनील को सौंप दिया।
विज्ञापन


पीड़िता ने आरोप लगाया कि है उसके साथ मार्च माह से लगातार दुराचार हुआ है। जान से मारने की भी धमकी दी गई। एसएचओ समालखा रवि खुंडिया ने बताया कि महिला की शिकायत पर दिल्ली निवासी आरती व मीना सहित सुषमा व डॉ. राज, राहुल, सुनील, संदीप और नन्हा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed