{"_id":"6452cc1e10cf2db2e70039c3","slug":"death-of-a-young-man-living-in-live-in-ipanipat-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिव-इन में रह रहे युवक की मौत: महिला के घर में मृत मिला, महिला बोली- फंदा लगाया, परिजन बोले- महिला ने लटकाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लिव-इन में रह रहे युवक की मौत: महिला के घर में मृत मिला, महिला बोली- फंदा लगाया, परिजन बोले- महिला ने लटकाया
Thu, 04 May 2023 02:33 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 04 May 2023 02:33 AM IST
सार
पिता सतीश कुमार ने आरोप लगाया कि ममता ने अपने पति मनोज, झज्जर निवासी सुरेंद्र के साथ मिलकर उनके बेटे सुनील की हत्या की है या बेटे ने इनसे तंग आकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के पानीपत में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे हरिनगर के एक युवक की सुभाष नगर में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। साथ रहने वाली महिला ने कहा कि युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या की। जबकि परिजनों ने महिला उसके पति और भाई पर आरोप लगाया है। आरोप है कि या तो उन्होंने फंदे पर लटकाया या इनसे तंग आकर आत्महत्या की। परिजनों ने कहा कि महिला उसे ब्लैकमेल करने लगी थी, उसे मानसिक और शारीरिक यातनाएं देती थी।
विज्ञापन
हरि नगर निवासी अनिल कुमार ने बताया कि उसका बड़ा भाई सुनील कुमार (28) ड्राइवर था। उसकी 10 मई 2021 को हरि नगर निवासी ममता से मुलाकात हुई थी। ममता का उसके पति मनोज से झगड़ा हो गया। इसके बाद सुनील और ममता बाबरपुर में लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे। यहां डेढ़ माह बाद आपस में झगड़ा शुरू हो गया।
विज्ञापन
ममता ने मकान मालिक संग मिलकर सुनील के साथ मारपीट की थी। इसके बाद सुनील घर आकर रहने लगा तो ममता वापस आने का दबाव बनाती थी। सुनील मना करता तो वह उसे और उसके परिवार को झूठे केस में फंसाने की धमकी देती।इसके बाद वे सुभाष नगर में रहने लगे।
विज्ञापन
पिछले तीन माह से वह दोनों अलग थे। मंगलवार सुबह 11 बजे सुनील घर पर यह कहकर निकला कि वह सामान्य अस्पताल में दवा लेने जा रहा है, उसकी मां मुकेश की शाम पांच बजे सुनील से बात हुई थी। सुनील ने कहा था कि उसने दवा ले ली है और अब ठीक है।
रात करीब नौ बजे ममता ने उसकी मां को फोन किया और कहा कि सुनील ने उनके घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। उन्हें बात पर यकीन नहीं हुआ। उसकी बहन गीता ने सुनील को फोन किया तो पुलिसकर्मी ने उठाया। इसके बाद वह सुभाष नगर पहुंचे तो सुनील का शव जमीन पर था।
परिवार के महिला पर आरोप
पिता सतीश कुमार ने आरोप लगाया कि ममता ने अपने पति मनोज, झज्जर निवासी सुरेंद्र के साथ मिलकर उनके बेटे सुनील की हत्या की है या बेटे ने इनसे तंग आकर आत्महत्या की है। ममता सुनील को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करती थी। बेटे पर सेक्टर 13-17 और सदर थाना में मुकदमा दर्ज करा चुके हैं। हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की जा रही है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही वे शव को फंदे से उतार चुके थे।
परिजनों के बयान दर्ज कर लिए है, शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है, जांच के लिए विसरा लैब भेजा गया है, रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - इंस्पेक्टर फुल कुमार, प्रभारी, तहसील कैंप थाना