फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Dead body found in canal in village Kavi of Panipat

Panipat: रजवाहे से मिला युवक का शव, हत्या के बाद फेंके जाने की आशंका, पुलिस ने शुरू किए शिनाख्त के प्रयास

Fri, 26 Aug 2022 12:41 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 26 Aug 2022 12:41 PM IST
सार

शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे रजवाहे के पास से गुजर रहे कुछ युवकों ने शव को देखा। वह पास गए तो मृतक सिख समुदाय का मिला, मृतक के सिर पर चोट लगी हुई थी और सिर से खून बह रहा था।

विज्ञापन
Dead body found in canal in village Kavi of Panipat
पानीपत सिविल अस्पताल का शवगृह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

पानीपत के मतलौडा थाना क्षेत्र के गांव कवि में एक सिख युवक की हत्या कर शव को रजवाड़े में फेंक दिया गया। स्थानीय लोगों ने शव को देखा तो पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे रजवाहे के पास से गुजर रहे कुछ युवकों ने शव को देखा। वह पास गए तो मृतक सिख समुदाय का मिला, मृतक के सिर पर चोट लगी हुई थी और सिर से खून बह रहा था। आशंका है किसी ने तेजधार हथियार से सिर पर हमला किया है। उन युवकों ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। सूचना मिलते ही मतलौडा थाना डीएसपी, थाना प्रभारी और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। शव को जन सेवा दल की मदद से पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में भिजवाया। पुलिस मृतक की शिनाख्त करने में जुट गई है।

विज्ञापन

गोताखोरों को भेजे मृतक के फोटो

जन सेवा दल के सदस्य कपिल मल्होत्रा ने बताया कि मृतक के फोटो गोताखोर प्रकट सिंह, आशु मलिक आदि को शिनाख्त करने के लिए भेजे गए हैं, वही पुलिस भी सोशल मीडिया की मदद से मृतक के परिजनों की तलाश में जुट गई है। दूसरी टीम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पानीपत में नहीं थम रहा अज्ञात शवों के मिलने का मामला

पानीपत में पिछले छह दिन में सात अज्ञात शव मिल चुके हैं, जिनमें दो हत्याएं शामिल है। अब तक किसी भी अज्ञात शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है, ऐसे में पानीपत के सामान्य अस्पताल के शव गृह में भी शव रखने की जगह नहीं बची है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed