फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   criminal panipat, chain snacher panipat, panipat business panipat

पांच जमात पढ़ा सरगना स्नेचिंग के गैर जमानती होते ही चोरी के धंधे में लगा

Mon, 21 Mar 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Mon, 21 Mar 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
चोर गिरोह का सरगना विजय उर्फ बैंग उर्फ डंग बेशक पांच जमात ही पढ़ा हो लेकिन वह कानून की जानकारी में पीएचडी था। उसको हर धारा का पता है और धारा के तहत सजा व उससे बचने की भी पूरी जानकारी थी। यहीं कारण रहा है कि सरगना विजय ने स्नेचिंग के आरोप को गैरजमानती घोषित करते ही इसको छोड़कर चोरी के धंधे में लग गया।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि खटीक बस्ती में रहने वाला गैंग का सरगना मात्र पांच कक्षा पास है। पुलिस की बातों पर यकीन करें तो विजय उर्फ बैंगन पहले स्नेचिंग करता था। उस पर करनाल और कैथल में सबसे ज्यादा स्नेचिंग के ही मुकदमें दर्ज हैं। वह एक झटके में स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाता था। पहले स्नेचिंग के आरोप में जमानत मिल जाती थी लेकिन स्नेचिंग की धारा को गैर जमानती करने के बाद वह स्नेचिंग का रास्ता छोड़कर चोरी के धंधे में घुस गया।
विज्ञापन


सरगना पर 20 मुकदमे दर्ज
विजय उर्फ बैंगन उर्फ डंग गिरोह का सरगना था। गिरोह पानीपत के अलावा करनाल और कैथल में भी चोरी, लूट व स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देता था। सरगना पर तीनों जिलों में लूट, चोरी व स्नेचिंग के करीब 20 मुकदमें दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


छोटी गैंग से देता था बड़ी वारदात अंजाम
विजय उर्फ बैंगन अपने धंधे को लंबे समय से चलाना चाहता था। इसलिए वह अपनी गैंग को बढ़ाना भी नहीं चाहता था। वह दो अन्य साथियों के साथ चोरी की पूरी वारदात को अंजाम दे देता था। वह वारदात को आसानी से अंजाम दे देता था। विजय उर्फ बैंगन दिसंबर माह में ही जेल से जमानत पर आया था और बाहर आते ही फिर से वारदातों को अंजाम देने लग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed