{"_id":"58388b184f1c1b313513c475","slug":"crime-sucide-panipat-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने फंदा लगाकर की खुदकुशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता ने फंदा लगाकर की खुदकुशी
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
Updated Sat, 26 Nov 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। गांव सींक में एक विवाहिता ने कमरे में बंद कर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। विवाहिता मानसिक रूप से परेशान बताई जा रही है। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची मतलौडा थाना पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर सिविल अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
थाना मतलौडा के अंतर्गत गांव सींक निवासी पूनम (34) ने फंदा लगाकर जान दे दी। पति अनिल कुमार ने बताया कि पूनम आठ साल के एक बच्चे की मां थी। वह बहुत दिनों से मानसिक रूप से परेशान थी। वह शुक्रवार सुबह घर में नीचे था, जबकि पूनम अपने कमरे में ऊपर थी। उसने ऊपर जाकर देखा तो कमरा अंदर से बंद था। उसने दरवाजा खटखटाकर और पूनम को आवाज भी लगाई, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। उसने खिड़की को खोलकर देखा तो पूनम का शरीर अंदर पंखे पर फंदे से लटकी हुई थी। उसने इसकी सूचना परिजनों और पड़ोसियों को दी। पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर इसकी सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना मतलौडा के एएसआई सतबीर सिंह ने बताया कि विवाहित के फंदा लगाने की सूचना पर पुलिस पहुंच गई थी। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।