फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   cow gaurd, police, firing, injured, panipat, haryana

तस्करों ने की पुलिस और गो रक्षकों पर फायरिंग, एक को लगे छर्रे

Wed, 23 Nov 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Wed, 23 Nov 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। गोतस्करों ने एक बार फिर तस्करी में रोड़ा आने पर पुलिस व गो रक्षक दल पर फायरिंग कर दी। जिसमें गांव काबड़ी निवासी गोरक्षा दल का सदस्य प्रताप सिंह गोली के छर्रे लगने से घायल हो गया। लेकिन पुलिस व गोरक्षा दल के सदस्यों ने गो तस्करों की पीछा करते हुए एक तस्कर को पकड़ लिया। वहीं गो तस्करों ने पुलिस की पीसीआर गाड़ी नंबर 17 को भी अपनी गाड़ी की टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन


गोरक्षा दल के सदस्य हरियाणा गोशाला संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष आजाद सिंह आर्य के नेतृत्व में मंगलवार डीसी डॉ. चंद्रशेखर खरे से मिलने लघु सचिवालय पहुंचे। लेकिन डीसी के न मिलने पर गो रक्षक एसडीएम विवेक चौधरी से मिले और उन्हें जिला में हर रोज बढ़ती जा रही गो तस्करी से अवगत कराया। जहां एसडीएम से जीटी रोड पुल के नीचे से गायों को हटाने को लेकर दिए गए आश्वासन की याद दिलवाई। जिस पर एसडीएम ने बुधवार को डीसी से बात करने का आश्वासन दिया है। इससे पहले गोरक्षा दल के सदस्य डीएसपी मुख्यालय जगदीप दूहन से मिले और उन्हें पूरे मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन


डीएसपी जगदीप दूहन ने गो रक्षकों को जिला में नए काऊ स्टाफ का गठन करने का आश्वासन दिया है। इसके अलावा गांव खोतपुरा में पुलिस का गो तस्करी रोकने को लेकर स्थायी पुलिस नाका लगाने और यमुना किनारे के गांवों में सरपंचों के सहयोग से ठीकरी पहरा लगवाने का आश्वासन दिया है। वहीं काऊ स्टाफ के टीआई सुनील कुमार ने गो रक्षकों को तस्करी रोकने में पूरा सहयोग देने का भरोसा दिया। आजाद सिंह आर्य ने बताया कि बीती रात को बबैल रोड स्थित छोटू राम चौक पर गो तस्कर गोवंश को गाड़ी में लोड कर रहे थे। पुलिस को सूचना दी गई। गोरक्षा दल के सदस्यों व पुलिस ने उनको रोकने की कोशिश की तो तस्करों ने पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद कक्कड़ चौक पर पुलिस पर फायरिंग कर दी। उसके बाद भैंसवाल चौक पर फिर फायरिंग की गई तो गोरक्षा दल का सदस्य प्रताप घायल हो गया। इस अवसर पर नरेश राजाखेड़ी, सुभाष गढ़ी छाजू, प्रदीप भापरा, रिंकू आर्य, अशोक बराना, संदीप बबैल, मोहित सिवाह, गौरव व सुरेंद्र डिकाडला  मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed