{"_id":"5761a8b64f1c1bf94111b772","slug":"cow-bones-found-in-jeep-panipat-smugglers-arrest-panipat-road-jam-panipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाय की हड्डियों से भरी मैजिक जीप पकड़ा, तस्करों की धुनाई, लगाया जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाय की हड्डियों से भरी मैजिक जीप पकड़ा, तस्करों की धुनाई, लगाया जाम
beauro panipat
Updated Thu, 16 Jun 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव कुराड़ फार्म के पास मेन हरिद्वार रोड पर गोभक्तों ने गाय की हड्डियों से भरी मैजिक जीप को पकड़ लिया और जीप में सवार तीन लोगों की जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद सड़क पर पेड़ अड़ा रोड जाम कर दिया। वे करीब दो घंटे तक हंगामा काटते रहे।
थाना सदर व थाना बापौली एसएचओ और डीएसपी समालखा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और गोभक्तों को समझा बुझा कर शांत किया। इसके बाद आवागमन सुचारू हो पाया। गोभक्तों ने गाय की हड्डियों की तस्करी का आरोप लगाया है।
बुधवार दोपहर करीब तीन बजे मेन हरिद्वार रोड पर पानीपत की ओर से हड्डियों से भरी मैजिक जीप कैराना की तरफ जा रही थी। तभी गांव कुराड़ फार्म के पास गोभक्तों ने मैजिक जीप को रोकने का संकेत दिया। चालक ने गाड़ी नहीं रोकी। गोभक्तों ने जीप का पीछा करते हुए उसको कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया। तरपल से ढकी जीप को देखा तो उसमें बड़ी संख्या में हड्डियां भरी हुई थी।
विज्ञापन
गोभक्तों ने सवार तीन लोगों को जीप से उतार कर जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद सड़क पर कटे हुए पेड़ों को डालकर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही मौके पर थाना सदर व बापौली थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने हड्डियां लेकर जीप में जाने वाले लोगों को गोभक्तों के चंगुल छुड़वाया, लेकिन गोभक्तों ने जाम नहीं खोलो। एसएचओ सदर भारत भूषण व डीएसपी समालखा गौरखपाल राणा भी मौके पर पहुंचे और गौ भक्तों को समझाया।
हालांकि दो घंटे बाद भारी पुलिस बल पहुंचने पर मेन हरिद्वार रोड से जाम खुलवाया जा सका। इस दौरान चार किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। जाम लगने के कारण राहगीरों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। डीएसपी गौरखपाल राणा ने थाना बापौली को सड़क पर जाम लगाने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ रोड जाम करने के आरोप में मामला दर्ज करने के आदेश दिए हैं। जाम लगाने वालों की पहचान की जा रही है।