फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Consumer beat up electricity corporation workers in Panipat

पानीपत: बिजली चोरी के मामले में मीटर उखाड़ा, गुस्साए उपभोक्ता ने दो कर्मियों को दांतों से काटा, एक को पीटा

Wed, 27 Oct 2021 04:19 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 27 Oct 2021 04:19 AM IST
सार

  • बिजली चोरी पकड़ने के अभियान के चलते सभी सब डिवीजन के अधिकारी-कर्मचारी मंगलवार को मार रहे थे छापे
  • बिजली निगम में मची अफतराफरी, पुलिस से शिकायत
  • उपभोक्ता के परिजन बोले- मानसिक रूप से है अस्वस्थ्य, चल रहा है इलाज 

विज्ञापन
Consumer beat up electricity corporation workers in Panipat
कर्मचारी के हाथ पर दांत से काटा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के पानीपत में छापा मारकर बिजली चोरी पकड़ने और मीटर उखाड़ लेने से गुस्सा उपभोक्ताओं ने बिजली निगम में कर्मचारियों पर धावा बोल दिया। उसने दो कर्मचारियों को दांतों से काट लिया और एक को बुरी तरह पीटा। इससे निगम कार्यालय में अफरातफरी मच गई। इस बीच उपभोक्ता भाग गया। शिकायत पर पुलिस ने पूछताछ के लिए आरोपी उपभोक्ता को थाने बुलाया। वहां परिजनों ने बताया कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ है और उसका इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन


हुआ यूं कि बिजली चोरी पकड़ने के अभियान के चलते सभी सब डिवीजन के अधिकारी-कर्मचारी मंगलवार को छापे मार रहे थे। टीम ने मॉडल टाउन के पास सतकरतार कॉलोनी में एक जगह छापा मारा और मीटर को उखाड़ लिया। इससे घर में रहने वाला युवक बौखला गया। इसके बाद वह सीधे निगम कार्यालय पहुंचा और कर्मचारियों से अपने मीटर की मांग की। कर्मियों ने मना किया तो उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान दो को उसने दांतों से काट दिया। एक कर्मी की बाजू तो दूसरे के पैर पर चोट पहुंचाई। वहीं, तीसरे कर्मचारी की पिटाई कर मौके से भाग निकला।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : बिजली चोरी रोकने के लिए छापे: अंबाला में टीम को बंधक बना फोन छीने, पानीपत कार्यालय में मारपीट
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस को दी शिकायत में निगम कर्मी संदीप और वीरेंद्र ने बताया कि आरोपी ने उनके हाथ व पैर पर दांत से काटा है। रोहित का आरोप है कि उसके साथ मारपीट की गई है। वहीं, यूनियन प्रधान जितेंद्र सैनी और सचिव प्रमोद शर्मा ने पूरे प्रकरण की शिकायत पुलिस को दे दी है। पुलिस ने युवक व उसके परिजनों को थाने बुला लिया है। परिजनों का कहना है कि युवक कई साल से मानसिक तौर पर बीमार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed