फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   CIA raids in Hisar, Jind, Rohtak to catch other members of paper solver gang

Haryana: मास्टरमाइंड कपिल को लेकर हिसार, जींद, रोहतक में CIA की दबिश, दूसरा क्लर्क भी हो सकता है गिरफ्तार

Sun, 19 Feb 2023 10:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 19 Feb 2023 10:56 PM IST
सार

कांस्टेबल के पति की निशानदेही पर गैंग के अन्य साथियों के ठिकानों पर छापामारी की जा रही है। लैपटॉप में मौजूद डाटा का रिकॉर्ड मांगा गया है। एमी या एनी डेस्क ऐप का इस्तेमाल कर पेपर सॉल्व करा रहे थे।

विज्ञापन
CIA raids in Hisar, Jind, Rohtak to catch other members of paper solver gang
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के पानीपत में टीजीटी परीक्षा में धरे गए सॉल्वर गैंग के मास्टरमाइंड व रेलवे क्लर्क कपिल की निशानदेही पर सीआईए ने हिसार, जींद, रोहतक समेत कई ठिकानों पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस के हाथ कई सबूत लगे, लेकिन कोई आरोपी हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन


कपिल से पूछताछ में खुलासा हुआ कि उसका साथी क्लर्क भी उसके साथ शामिल हैं, उसे ऐप की ज्यादा जानकारी है, इसलिए अमृतसर की लैब में उसने ऐप डाली थी। ऐसे में पुलिस कपिल की निशानदेही पर जींद पहुंची और उसके साथी की तलाश में कई जगह दबिश दी गई, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा।
विज्ञापन


वहीं कपिल को अभ्यर्थी मुहैया कराने वाले कांस्टेबल के पति सत्यव्रत को लेकर सीआईए की टीम ने सोनीपत समेत कई जगह पर दबिश दी, ताकि परीक्षा पास करने के लिए रुपये देने वाले अभ्यर्थियों पर शिकंजा कसा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार सत्यव्रत भी सॉल्वर के संपर्क में था, वह भी अपने पास से सॉल्वर कपिल को मुहैया कराने वाला था, लेकिन इससे पहले ही कपिल अपने साथी हरिकेश के माध्यम से प्रदीप और आनंद को लेकर आ गया था। ऐसे पुलिस सत्यव्रत से भी कमीशन के रुपयों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

लैपटॉप का डाटा मांगा, एमी या एनी डेस्क ऐप में से एक
पुलिस ने लैब में भेजे 17 लैपटॉप का डाटा मांगा है, ताकि पता चले कि आरोपी किस प्रकार से पूरा नेटवर्क जोड़कर परीक्षा प्रश्नपत्र को सॉल्व करा रहे थे। आशंका है कि आरोपियों ने एएमएमवाईवाई या एनी डेस्क ऐप में से कोई एक ऐप कंप्यूटर में डाउनलोड कर सिस्टम को रिमोट एक्सेस पर लिया और पेपर साल्व कराना शुरू कर दिया।

अंबाला में पानीपत का आरोपी गिरफ्तार, बिहार से संपर्क रहे साध
अंबाला में पुलिस ने पीजीटी की परीक्षा सॉल्व करते हुए करीब 11 आरोपी दबोचे हैं, जिनमें पानीपत के गांव पाथरी निवासी अनिल मलिक भी शामिल है। आरोपियों के तार पानीपत में पकड़े जाने वाले गैंग से है या नहीं, इस पर भी दोनों जिलों की पुलिस जांच कर रही है। इसके अलावा बिहार में भी केवीएस की परीक्षा के प्रश्नपत्र साॅल्व करते आरोपी पकड़े गए हैं, ऐसे में बिहार राज्य की पुलिस से भी हरियाणा पुलिस संपर्क साध रही है।


मनबीर का उस्ताद मंदीप, धरपकड़ में जुटी सीआईए
अमृतसर में लैब संचालक मनबीर थिंद से पूछताछ में खुलासा हुआ कि उसके उस्ताद मंदीप ने परीक्षा कराने का ठेका लिया था। ऐसे में पुलिस ने मनबीर को जेल भेजने के बाद आरोपी मंदीप की धरपकड़ में विभिन्न ठिकानों पर दबिश देनी शुरू कर दी है। जांच में सामने आया कि मंदीप ने पहली बार ही परीक्षा कराने के लिए लैब का ठेका लिया था, आरोपियों के साथ सांठगांठ करने के लिए उसकी दो लाख रुपये में डील हुई थी। जबकि कपिल ने अभ्यर्थी से 10 लाख रुपये लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed