फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   chain panipat, panipat complete, fond panipat

शौक पूरा करने के लिए करते थे स्नेचिंग, अब धरे गए

Sat, 09 Apr 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Sat, 09 Apr 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
chain panipat, panipat complete, fond panipat
पानीपत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अपना शौक और नशे की लत को पूरा करने के लिए अकेली महिलाओं को निशाना बनाकर पर्स और चेन झपटने के दो आरोपियों ने पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने दबोचा है। दोनों बरसत रोड पर भैसवाल चौक के समीप लूट की साजिश रच रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के चंगुल से लूट का सामान बरामद कर उन्हें न्यायालय में पेश किया। वहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन

स्पेशल स्टाफ प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार देर शाम बरसत रोड पर भैसवाल चौक के समीप से भक्तसिंह कॉलोनी निवासी ईशू और भावना चौक निवासी निखिल को लूट की साजिश रचते गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने चोर की दो बाइक, चार मोबाइल, 15 हजार रुपये की नकदी, एक पिस्तोल और दो कारतूस बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने लूट और चोरी की आठ वारदातों को कबूल किया। पुलिस ने दोनों को आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर ले लिया है।
विज्ञापन



इन वारदातों को दिया अंजाम
-30 मार्च को बस स्टैंड के समीप सुखदेव नगर निवासी राजरानी से पर्स छीन लिया था।
-नौ मार्च को दोनों आरोपियों ने सन्नी व अंकित निवासी सावन पार्क, मॉडल टाउन से असंध रोड पर गन प्वाइंट पर बाइक, मोबाइल व नकदी लूट ली थी।
-13 फरवरी को आरोपियों ने विष्णु निवासी शांति नगर से असंध रोड पर मोबाइल फोन छीन लिया।
-सात फरवरी को हर्षित निवासी रोहिणी, दिल्ली बस के इंतजार में लाल बत्ती चौक पर खड़ा था। दोनों आरोपी बाइक पर आए आए और हर्षित के हाथ से फोन छीनकर भाग गए।
- छह फरवरी को एक महिला से पर्स छीना लिया।
- चार फरवरी को दीपा रानी से महाबीर कॉलोनी में पर्स छीना था।
- एक जनवरी को मोती निवासी माडल टाउन का पर्स छीनकर भाग गए।
- 30 दिसंबर 2015 को रेणू निवासी सैक्टर 12 का पर्स सब्जी मंडी के समीप से छीन लिया।

नशे की लत ने बनाया अपराधी
स्पेशल स्टाफ प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि दोनों आरोपी नशे के आदी हैं। दोनों ने हाईप्रोफाइल जीवन जीने के लिए चोरी और लूट की वारदातों को अंजाम देना शुरू किया था। दोनों आरोपियों के एक वारदात को अंजाम देने के बाद हौसले बढ़ गए थे। दोनों ने अपने शौक व नशे की लत पूरी करने के लिए महिलाओं से पर्स स्नेचिंग व लूट की वारदातों को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंबे समय से तलाश थी
पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए लंबे समय से प्रयास कर रही थी। आरोपियों ने प्राथमिक पूछताछ में लूट, झपटमारी और चोरी की आठ वारदातों को कबूला है। आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लिया है।
दीपक कुमार, प्रभारी, स्पेशल स्टाफ पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed