फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   bull rammed two bike riders in Panipat, young man died in the collision

Panipat: बाइक सवारों को सांड़ ने मारी टक्कर, नेपाली युवक की मौत, समोसे लेने जा रहे थे दोनों

Sat, 27 May 2023 12:48 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 27 May 2023 12:48 PM IST
सार

नेपाल के रहने वाले अजय और सिवाह बीती रात को बरसात के चलते दोनों दोस्तों का समौसे खाने का मन हुआ। दोनों मुर्गी फार्म से बाइक पर सवार होकर समौसे लेने के लिए निकल पड़े। रास्ते में ददलाना के पास बाइक को सांड ने टक्कर मार दी।

विज्ञापन
bull rammed two bike riders in Panipat, young man died in the collision
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के पानीपत में ददलाना गांव में शुक्रवार देर शाम सांड़ ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार नेपाली युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। सांड़ बाइक से गिरने के बाद भी उन्हें टक्कर मारता रहा। बेसहारा गोवंश के हमले में जिले में सात दिन में यह दूसरी और एक साल में चार वर्ष के बच्चे समेत छठी मौत है।

विज्ञापन


पूर्व पार्षद ने इस मामले में संबंधित अधिकारियों व प्रतिनिधियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। सदर थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है। परिजनों के नेपाल से आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन


नेपाल के काठमांडू निवासी अजय (18) व शिवा दोनों दोस्त थे। दोनों पिछले एक साल बेगमपुर के पास एक मुर्गी फाॅर्म पर काम करते थे। शुक्रवार देर शाम काम खत्म करने के बाद उनका समोसे खाने का मन हुआ। वे दोनों बाइक से समोसे लेने ददलाना जा रहे थे। बाइक अजय चला रहा था। ददलाना गांव के पास एक सांड़ दौड़कर आया और बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क पर गिरने से अजय के सिर में गंभीर चोट आई। गिरने के बाद भी सांड़ अजय व शिवा पर हमला करता रहा। राहगीरों ने दोनों को सांड़ से छुड़ाया और निजी वाहन में सिविल अस्पताल लेकर आए। यहां डॉक्टरों ने अजय को मृत घोषित कर दिया। शिवा सिविल अस्पताल में भर्ती है। उसकी भी हालत गंभीर है।

28 गोशालाएं और 21 हजार से ज्यादा गोवंश
नगर निगम ने बेसहारा गोवंश को पकड़ने के लिए अभियान चलाया है। बावजूद इसके शहर में इनकी संख्या कम नहीं हो रही है। गोवंश को नैन गोशाला में भेजा जा रहा है। पिछले साल भी बेसहारा पशुओं को नैन गोशाला भेजा गया था। शहर की 28 गोशालाओं में 21 हजार से अधिक गोवंश हैं। शहर में चार हजार से अधिक गोवंश सड़कों पर घूम रहे हैं। ये हादसों का भी मुख्य कारण है। निगम एक महीने में महज 350 गोवंश ही नैन गोशाला भेज पाया है। यह हादसा ग्रामीण क्षेत्र में हुआ है। इससे लोगों को शहर के साथ गांवों में भी बेसहारा गोवंश का खतरा बना हुआ है।

प्रशासन की लापरवाही से बढ़ रहा गोवंश
पूर्व पार्षद जोगिंद्र स्वामी ने बताया कि प्रशासन की लापरवाही से गोवंश को गोशालाओं में आश्रय नहीं मिल पा रहा है। बेसहारा पशु जानलेवा बनते जा रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारी आदेश देने और निगम अधिकारी दावों तक सिमटे हुए हैं। जबकि धरातल पर लोगों को राहत नहीं मिल पा रही। तीन जून को सीनियर डिप्टी मेयर के घर के बाहर खूंटा गाड़ा जाएगा।



हादसों ने बढ़ाई चिंता 
17 मई- असंध रोड पर गोवंश के हमले से 33 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला अपने बेटे के साथ पैदल जा रही थी।
दिसंबर 2022- बाइक के सामने अचानक गोवंश आया। गोवंश में टक्कर से सेक्टर 18 निवासी युवक की मौत।
22 सितंबर 2022- विर्क कॉलोनी के सामने गोवंश ने श्रमिक पर हमला किया। हमले में श्रमिक की आंत तक बाहर आ गई। रोहतक पीजीआई में उसकी मौत हो गई।
छह सितंबर 2022- काबड़ी रोड स्थित कुलदीप नगर में 84 वर्षीय मौजीराम पर गोवंश ने हमला किया। इससे मौजीराम की मौत हो गई।
दो फरवरी 2022-सनौली खुर्द गांव में गोवंशों ने चार साल के बच्चे को कुचल दिया। बच्चे की मौत हो गई।

ददलाना गांव में सांड़ के टक्कर मारने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया गया है। दूसरे युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। परिजनों को हादसे की सूचना दी गई है। - रामनिवास, प्रभारी, सदर थाना पुलिस।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed