फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   bribe, electricty board, paniat, haryana, clerck

रिश्वत लेते सीए को पकड़वाया तो आरोपी के परिजनों ने शिकायतकर्ता को पीटा, कपड़े फाड़े

Thu, 11 Aug 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Thu, 11 Aug 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
bribe, electricty board, paniat, haryana, clerck
रिश्‍वत - फोटो : पानीपत
पानीपत। विद्युत सब डिविजन-किला में तैनात सीए (कर्मिशियल सहायक) बुधवार को इलेक्ट्रिक दुकानदार से बिजली चोरी का जुर्माना कम करने की एवज में 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते धरा गया। झज्जर विजिलेंस टीम ने आरोपी सीए की दराज से रिश्वत के पैसे बरामद किए हैं। उसके पकड़े जाने की सूचना पर सरकारी विश्राम गृह पहुंचे आरोपी के परिजनों ने शिकायतकर्ता की विजिलेंस टीम के सामने ही जमकर धुनाई कर दी। विजिलेंस को परिजनों और बिजली कर्मियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस का सहारा लेना पड़ा। विजिलेंस ने आरोपी को काबू कर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी के परिजनों ने सीए को साजिशन फंसाने की बात कहते हुए विधायक व डीसी से निष्पक्ष जांच की गुहार लगाई है।  
विज्ञापन


झज्जर विजिलेंस प्रभारी ओमप्रकाश भारद्वाज की टीम ने वीरवार दोपहर किला सब डिविजन पहुंची। शिकायत के आधार पर यहां कर्मिशियल सहायक (सीए) सोमनाथ धींगड़ा निवासी जट्टूराम चौक, तहसील कैंप को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते धर-दबोचा। सोमनाथ धींगड़ा ने ही दुकानदार अशोक मुखीजा को वीरवार को फोन कर पैसे लेकर दफ्तर में बुलाया था।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता पर था बिजली चोरी का आरोप
अशोक मुखीजा ने विजिलेंस को दी शिकायत में बताया कि दो जुलाई को अज्ञात की शिकायत पर करनाल बिजली निगम के एसडीओ कर्मबीर और जेई विनोद ने उसकी दुकान पर छापा मारा था। जांच के दौरान मीटर में स्पार्किंग हो गई थी। बिजली निगम अधिकारियों ने उसके मीटर को सील कर जांच के लिए करनाल लैब भेज दिया। विद्युत अधिकारियों ने चार जुलाई को मीटर की जांच के बाद उस पर बिजली चोरी करने का आरोप लगाते हुए 49 हजार रुपये जुर्माना लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीए की दराज से मिली रिश्वत  
इंस्पेक्टर ओमप्रकाश ने पानीपत उपायुक्त डॉ.चंद्रशेखर खरे को मामले की जानकारी दी। उपायुक्त ने हरियाणा राज्य कृषि वितरण मंडल के एसडीओ सूबे सिंह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया। झज्जर विजिलेंस टीम ने वीरवार को अशोक मुखीजा को रेस्ट हाउस बुलाकर उसे पाउडर लगे एक-एक हजार के दस नोट दिए। अशोक मुखीजा ने दोपहर साढ़े 12 बजे सिटी सब डिविजन पहुंचकर सीए सोमनाथ धींगड़ा को दस हजार रुपये दे दिए। इसके बाद आरोपी सीए ने दुकानदार अशोक धींगड़ा से दस हजार रुपये लेकर अपनी टेबल की दराज में रख दिए।

शिकायतकर्ता को विजिलेंस के सामने धुना
सीए सोमनाथ धींगड़ा की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही उसके परिजन, विद्युत अधिकारी और कर्मचारी रेस्ट हाउस पहुंच गए। परिजनों ने रेस्ट हाउस में जमकर हंगामा किया। उन्होंने रेस्ट हाउस के पार्क में घूम रहे शिकायतकर्ता अशोक मुखीजा की जमकर धुनाई की और उसके कपड़े तक फाड़ दिए।

विधायक, डीसी व डीएसपी से लगाई गुहार
सीए के परिजनों ने मीडियाकर्मियों के साथ भी हाथापाई कर कैमरे तोड़ने की कोशिश की। इस दौरान परिजनों ने विजिलेंस को चेतावनी भी दी। परिजनों के साथ पहुंचे वार्ड-तीन पार्षद हरीश शर्मा ने भी सीए को साजिश का शिकार बताया। परिजनों ने विधायक, डीसी व डीएसपी से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

जेई का नाम भी आया  
शिकायतकर्ता अशोक मुखीजा ने सीए सोमनाथ धींगड़ा के साथ-साथ जेई वीरेंद्र सिंह पर भी पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। अशोक का आरोप है कि सीए ने कुल दस हजार रुपये की मांग की थी। इसमें से पांच हजार रुपये जेई वीरेंद्र के भी थे। वीरेंद्र सिंह आज दफ्तर में नहीं आया, वह इसलिए बच गया। नहीं तो वीरेंद्र सिंह भी रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार हो सकते थे।

चपरासी बोली: दुकानदार ने खुद रखे हैं दराज में पैसे
बिजली निगम की चपरासी ने डीएसपी दलबीर सिंह के सामने शिकायतकर्ता पर ही साजिश रचने का आरोप लगाया। महिला पीअन ने सफाई देते हुए कहा कि उसने दुकानदार अशोक को खुद सीए सोमनाथ धींगड़ा की टेबल की दराज में कुछ रखते हुए देखा था। उसने इस बारे में अशोक से पूछा तो उसने कहा कि साहब ने ही कागजात रखने को कहा है। उस वक्त कर्मिशियल सहायक  दफ्तर के दूसरे काम में व्यस्त थे। वे किसी से एक पैसा भी नहीं ले सकते। दुकानदार ने ही उन्हें धोखे से फंसाया है।

एसडीओ बोले: कोई सबूत दो रिश्वत मांगने का
आरोपी सीए सोमनाथ धींगड़ा के पक्ष में आए एसडीओ पवन छिक्कारा ने कहा कि दुकानदार अशोक मुखीजा पर 49 हजार रुपये जुर्माना लगा है। विभाग ने उसे ऑनलाइन नोटिस दिया है। कोई भी जुर्माने को कम नहीं कर सकता। इस तरह के मामले में कोई रिश्वत नहीं ले सकता। अगर सीए ने रिश्वत मांगी है तो कोई सबूत पेश करें। हाथों से रंग इसलिए निकला है क्योंकि शिकायतकर्ता ने दफ्तर में आकर सीए से हाथ मिलाया था।


वर्जन ::
रोहतक एसपी के आदेशानुसार पानीपत बिजली निगम की सिटी सब डिविजन के कर्मिशियल सहायक  को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। सीए के दराज से दस हजार रुपये बरामद हुए हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। शिकायतकर्ता के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की है। वे सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए थे।
ओमप्रकाश भारद्वाज, विजिलेंस प्रभारी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed