{"_id":"592b150e4f1c1b7a1cbda7d6","slug":"bjp-distt-president-si-chalan-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने चौकी से लेकर सड़क तक दिखाई पार्टी की धौंस, थानेदार को धमकाया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने चौकी से लेकर सड़क तक दिखाई पार्टी की धौंस, थानेदार को धमकाया
Updated Sun, 28 May 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस के भतीजे के चालान काटने पर भड़के भाजयुमो के जिलाध्यक्ष ने फोन पर थानेदार को धमका दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर रामलाल चौक पर गाड़ियां और बाइक खड़ी कर जाम लगा दिया। इससे पानीपत-असंध मार्ग का यातायात प्रभावित हो गया। सूचना पर पहुंचे डीएसपी देशराज और थाना मॉडल टाउन प्रभारी अमित कुमार ने फोर्स लगाकर रूट को बाईपास से होते हुए जाटल रोड और गोहाना रोड के लिए डायवर्ट किया। डीएसपी देशराज ने मामले की सूचना एसपी राहुल शर्मा को दी। एसपी के जांच के बाद पुलिस कर्मचारी पर कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद ही जिलाध्यक्ष और कार्यकर्ताओं ने रोड खाली की। इस मामले में थाना मॉडल टाउन पुलिस ने जिलाध्यक्ष मेघराज गुप्ता सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
मॉडल टाउन क्षेत्र में पुलिस शनिवार शाम को चालान कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवकों को एएसआई सुभाष ने रोक लिया। उन्होंने युवकों से बाइक के कागज मांगे तो युवक भड़क गए। वे अपने को भाजयुमो के जिला अध्यक्ष मेघराज गुप्ता का भतीजा बताकर धौंस जमाने लगे। इस पर एएसआई ने उनका चालान कर दिया। इस पर मेघराज गुप्ता का भतीजा बताने वाले एक युवक ने मोबाइल निकालकर एएसआई से बात करानी चाही तो उन्होंने ड्यूटी की दुहाई देते हुए फोन पर बात करने से मना कर दिया। दूसरी बार फोन करने पर मेघराज गुप्ता और एएसआई सुभाष के बीच दो मिनट तक बात भी हुई। आरोप है कि मेघराज गुप्ता सही ढंग से बात न करने पर भड़क गए और रविवार सुबह अन्य कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर मॉडल टाउन पुलिस चौकी पहुंच गए। वे एएसआई के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। चौकी में पुलिस अधिकारियों के सामने गुप्ता ने ऑडियो का जिक्र किया। अधिकारियों ने ऑडियो मांगी तो वे पेश नहीं कर सके। इसके बाद गुस्साए मेघराज गुप्ता कार्यकर्ताओं के साथ रविवार दोपहर को रामलाल चौक पर पहुंचे और वहां बाइक और कार खड़ी कर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे डीएसपी देशराज और थाना मॉडल टाउन प्रभारी अमित कुमार ने ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया। इसके बाद डीएसपी और थाना प्रभारी ने जाम मेघराज गुप्ता से बात की, लेकिन वे एएसआई सुभाष को तुरंत सस्पेंड कराने पर अड़े रहे। उनका रुख देख डीएसपी ने एसपी राहुल शर्मा को जानकारी दी।
जिलाध्यक्ष मेघराज गुप्ता और एएसआई सुभाष के बीच हुई बातचीत
मेघराज : हां जी, कौन बोल रहे हो जी, कौन बोल रहे हो भाई साहब। सुभाष बोल रहे हो क्या?
सुभाष : हां जी।
मेघराज : सुभाष जी, मैं भाजयुमो का जिलाध्यक्ष बोल रहा हूं।
सुभाष : बोलो
मेघराज : ये मेरा भतीजा आपके पास आ रहा था, क्या आपने बात करनी उचित नहीं समझी।
सुभाष : हर शख्स फोन पर बात कराता है जी, इन्होंने भी कहा कि जिलाध्यक्ष हैं, ऐसे में हम किस-किस से बात करें सर..?
मेघराज : पानीपत में युवा मोर्चा के कितने जिलाध्यक्ष हैं..?
सुभाष : वो बात तो ठीक है सर...
मेघराज : हम शहर के जिम्मेदार आदमी हैं, ऐसे वैसे नहीं हैं।
सुभाष : एसपी साहब के चालान काटने के आदेश हैं।
मेघराज : एसपी ने ये भी कह रखा है क्या कि किसी से फोन पर बात नहीं करनी।
सुभाष : सर, हर कोई फोन पर बात कराता है।
मेघराज : तो हम एसपी से मिल लेते हैं फिर।
सुभाष : कोई बात नहीं सर।
मेघराज : आपने ड्यूटी के दौरान फोन पर बात क्यों नहीं की?
सुभाष : मेरी मर्जी है सर।
मेघराज : कोई बात नहीं।
रास्ता रोकने और सुरक्षा को ठेस पहुंचाने के मामले में मेघराज गुप्ता के साथ ही अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले की गहनता व बारीकी से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
अमित कुमार, प्रभारी, थाना मॉडल टाउन।
नियमों के अनुसार चालान काटने में उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन, एएसआई सुभाष ने मेरे साथ फोन पर सही ढंग से बात नहीं की है तथा कुछ लोग सरकार की छवि को ठेस पहुंचाने में लगे हैं। मैं ऐसा नहीं होने दूंगा। बेवजह किसी को पुलिस परेशान करे, वह सहन नहीं करेंगे।
मेघराज गुप्ता, जिलाध्यक्ष, भाजयुमो पानीपत।